{"_id":"6075e5948ebc3e8ccb0204ea","slug":"vacant-grounds-in-varanasi-to-be-prepared-for-treatment-of-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ते हालातः वाराणसी में खाली मैदान बनेंगे कोविड केयर सेंटर, बैंक्वेट हाल, छावनी, स्कूल-कॉलेजों में भी कोरोना मरीजों के इलाज की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ते हालातः वाराणसी में खाली मैदान बनेंगे कोविड केयर सेंटर, बैंक्वेट हाल, छावनी, स्कूल-कॉलेजों में भी कोरोना मरीजों के इलाज की तैयारी
Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से धीरे-धीरे कोविड हॉस्पिटल में बेड भी भरते जा रहे हैं। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हालात बेकाबू हो जाएंगे। आगामी दिनों में मरीजों को भर्ती करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए खेल मैदान को कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन की मदद से खाली मैदान, बैंक्वेट हाल, छावनी क्षेत्र, स्कूल कालेज को अधिग्रहण की तैयारी में जुट गया है। ऐसे बडे़ मैदान की तलाश की जा रही है, जहां 500 बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जा सके। पिछले साल दिल्ली में मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद स्टेडियम और प्रगति मैदान में अस्थायी तौर पर मरीजों के इलाज के लिए बेड लगाया गया था।
विज्ञापन
उसी तर्ज पर अब यहां भी जरूरत पड़ने पर खेल के बड़े मैदान में अस्थायी कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए कैंटोंमेंट में मैदान सहित अन्य जगहों पर खाली पड़े खेल मैदानों को विकल्प के तौर पर रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से इसकी सूची भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ही खेल मैदानों को अस्थायी कोविड केयर सेंटर बनाने पर विचार चल रहा है। मरीजों को केंद्रीयकृत आक्सीजन सिस्टम की व्यवस्था भी रहेगी। बताया कि दिल्ली में एक कंपनी द्वारा इस तरह की व्यवस्थाएं दी जाती हैं।
इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। इसके अलावा शहर के छोटे-बड़े बैंक्विट हाल, स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालयों का भी अधिग्रहण कर वहां भी बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जा सकता है।