{"_id":"6024acfd8ebc3ee9730304c4","slug":"uttar-pradesh-weather-varanasi-weather-patterns-may-change-in-coming-days-then-you-will-feel-cold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आने वाले दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, फिर होगा ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, फिर होगा ठंड का अहसास
Thu, 11 Feb 2021 09:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में तीन-चार दिनों से अच्छी धूप होने के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गुरुवार को निकली धूप में ही इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं, कल भी कुछ ऐसा ही मौसम था। आज हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। लोगों को ठंड से तो राहत मिल रही है, लेकिन कभी-कभी हल्की ठंडी हवा ठंड का अहसास करा देती है।
विज्ञापन
बुधवार को दिन में तेज धूप तो हुई लेकिन आसमान में हल्के बादल भी छाए रहने की वजह से उसका असर अन्य दिनों की तुलना में कम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, इस सप्ताह रविवार तक बादल तो छाए रह सकते हैं, साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन