{"_id":"602752e1b831fc0e9f1c3828","slug":"uttar-pradesh-weather-varanasi-start-day-with-blazing-sun-know-what-are-chances-of-rain-this-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम: खिलखिलाती धूप के साथ दिन की शुरुआत, जानें इस सप्ताह बारिश के क्या हैं आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: खिलखिलाती धूप के साथ दिन की शुरुआत, जानें इस सप्ताह बारिश के क्या हैं आसार
Sat, 13 Feb 2021 09:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Feb 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी जिले में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। हर दिन धूप के साथ शुरुआत हो रही है। लेकिन दोपहर होते-होते धूप भी तेज होने लग जाती है। जिससे सर्दी का अहसास बिल्कुल नहीं होता है। शनिवार को भी इसी तरह धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
अच्छी धूप होने के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कोनिकली धूप में ही इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं, कल भी कुछ ऐसा ही मौसम था। आज हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। लोगों को ठंड से तो राहत मिल रही है, लेकिन कभी-कभी हल्की ठंडी हवा ठंड का अहसास करा देती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन में तेज धूप तो हुई लेकिन आसमान में हल्के बादल भी छाए रहने की वजह से उसका असर अन्य दिनों की तुलना में कम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, इस सप्ताह रविवार तक बादल तो छाए रह सकते हैं, साथ ही तापमान में भी उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन