फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uttar Pradesh Varanasi Weather: Relief from melting due to wind speed weather may deteriorate again after two days

Varanasi Weather: हवा की रफ्तार थमने से गलन से राहत, दो दिन बाद फिर बिगड़ सकता है मौसम

Thu, 21 Jan 2021 10:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Jan 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Varanasi Weather: Relief from melting due to wind speed weather may deteriorate again after two days
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में पिछले तीन-चार दिनों से कड़ाके की ठंड और कोहरे से बुधवार को थोड़ी राहत मिली। दिन में नम हवाओं की रफ्तार भी कम रही और धूप का असर भी अधिक रहा। यही कारण है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी दो दिन तक फिलहाल मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 22 जनवरी के बाद से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। चार-पांच दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है और दिन में कभी पछुआ हवा तो कभी-कभी नम पुरवा हवाएं चल रही हैं। इस वजह से ठंड भी अधिक लग रही थी।
विज्ञापन


जनवरी में औसत तापमान अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री से भी कम तापमान  होना इसकी मुख्य वजह थी। इधर बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक तेजी से बदल गया और दिन में तेज धूप होने की वजह से ही  लोगों ने राहत महसूस की। अन्य दिनों के मुकाबले बुधवार का मौसम थोड़ा सामान्य रहा। शाम को हवा की रफ्तार भी बिल्कुल थम गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक वाराणसी और उसके आसपास से वार्म फ्रंट के गुजरने की वजह से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।  अधिकतम तापमान जहां जनवरी के औसत तापमान से 4 डिग्री अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री बढ़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा और घना कोहरा छा सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री की तुलना में बुधवार को 24.6 रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 से बढ़कर 10.4 तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed