{"_id":"60c70228a846815d1566083c","slug":"uttar-pradesh-panchayat-by-elections-result-counting-of-votes-continues-in-varanasi-know-latest-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव परिणाम: वाराणसी में मतगणना जारी, छितमपुर से सपना सिंह और सिरिस्ती से कुसुम देवी प्रधान निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव परिणाम: वाराणसी में मतगणना जारी, छितमपुर से सपना सिंह और सिरिस्ती से कुसुम देवी प्रधान निर्वाचित
Mon, 14 Jun 2021 02:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:34 PM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त तीन ग्राम प्रधान, एक जिला पंचायत सदस्य और 209 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे से जारी है। चिरईगांव ब्लॉक के सिरिस्ती ग्राम पंचायत की प्रधान पद के लिए कुसुम देवी को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
सिरिस्ती की ग्राम प्रधान बनीं कुसुम देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों के लिए गत 12 जून को हुए उपचुनाव में मतों की गिनती आज सुबह आठ बजे से जारी है। वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक के सिरिस्ती ग्राम पंचायत की प्रधान कुसुम देवी निर्वाचित हुईं। वहीं, दानगंज चोलापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत छितमपुर में ग्राम प्रधान पद पर सपना सिंह निर्वाचित हुईं हैं। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है।
विज्ञापन
सिरिस्ती ग्राम पंचायत में कुसुम देवी 990 मत पाकर विजयी घोषित की गयी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विंदू देवी को 755 मतों से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी सुभाष मौर्या ने विजयी प्रत्याशी कुसुम देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। पिंडरा, चोलापुर और चिरईगांव में प्रधान के तीन पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
इसके अलावा चिरईगांव सेक्टर नंबर 4 में जिला पंचायत सदस्य के 1 पद और 7 ब्लॉकों में 207 ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना तय है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार शाम तक सभी परिणाम जारी हो जाएंगे। सभी ब्लाकों में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना चल रही है।
विज्ञापन
छितमपुर से सपना बनीं ग्राम प्रधान
छितमपुर से सपना बनीं ग्राम प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
दानगंज चोलापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत छितमपुर में ग्राम प्रधान पद पर सपना सिंह निर्वाचित हुईं हैं। सपना सिंह को 858 मत मिले। दूसरे नंबर पर शिल्पी को 539 मत प्राप्त हुआ। इंटर पास सपना सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने पहले जेठानी वीणा सिंह को यहां की जनता ने प्रधान बनाया था। छितमपुर की जनता का भरोसा मेरे परिवार के प्रति रहा है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान में वोट ज्यादा मिले हैं। कहा कि ग्राम प्रधान का दायित्व पूरी तरह कर्तव्य और निष्ठा के साथ किया जाएगा। सब के सम्मान की रक्षा होगी और गांव का विकास होगा।