फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   useless Oxygen plant in BHU Two plants were installed in DRDO covid Hospital now closed

BHU में ऑक्सीजन प्लांट हो रहा बेकार: DRDO के कोविड अस्पताल में लगे थे दो प्लांट, डेढ़ साल से बंद

Sun, 18 Dec 2022 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 05:27 PM IST
सार

वाराणसी और आसपास के जिलों से कोरोना के गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डीआरडीओ की ओर से बीएचयू एंफीथियेटर मैदान में मई 2021 में 750 बेड का अस्पताल खोला गया था। 

विज्ञापन
useless Oxygen plant in BHU Two plants were installed in DRDO covid Hospital now closed
एंफीथियेटर मैदान में ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में डीआरडीओ की ओर से संचालित कोविड अस्पताल में लगा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट खराब हो रहा है। करीब डेढ़ साल से अस्पताल व प्लांट बंद है। लिहाजा, प्लांट के उपकरणों में जंग लगने लगा, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। जल्द ही फैसला नहीं हुआ तो प्लांट के उपकरण पूरी तरह से खराब हो जाएंगे। 

विज्ञापन


वाराणसी और आसपास के जिलों से कोरोना के गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डीआरडीओ की ओर से बीएचयू एंफीथियेटर मैदान में मई 2021 में 750 बेड का अस्पताल खोला गया था। इसमें 250 बेड आईसीयू व 500 बेड ऑक्सीजन की सुविधा वाले थे। इसे पंडित राजन मिश्र अस्थायी अस्पताल का नाम दिया गया। म

विज्ञापन

मई 2021 में बंद हुआ अस्पताल

रीजों को ऑक्सीजन की किल्लत न हो, इसके लिए दो ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए। मरीजाें की संख्या कम होने के बाद अस्पताल को पिछले साल मई 2021 में बंद कर दिया गया, लेकिन यहां लगे 11 किलोलीटर  के दो लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट को कहां और कब शिफ्ट किया जाना है, इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। स्थिति यह है कि प्लांट में लगे कई उपकरणों में जंग लगने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार बेड तक मिल सकता है ऑक्सीजन

बीएचयू एंफीथियेटर मैदान में बने डीआरडीओ के कोविड अस्पताल के संचालन के लिए 11 किलोलीटर क्षमता के दो ऑक्सीजन सिलिंडर लगवाए गए हैं। नियमानुसार, इन दोनों सिलिंडर से करीब एक हजार बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती है। मैदान के एक किनारे पर लगे इस प्लांट को सीएसआर फंड के तहत लगवाया गया था। अब रख-रखाव के अभाव में ही यह बेकार होता जा रहा है। 

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग को ध्यान देना चाहिए

आज भी मुझे वो दिन नहीं भूलता है, जब लोग ऑक्सीजन के अभाव में परेशान थे। डीआरडीओ की ओर से गंभीर मरीजों के लिए बने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगा, लेकिन अस्पताल बंद होने के बाद इस ओर किसी का ध्यान न देना गलत है। इस प्लांट को अगर किसी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए तो मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- राहुल सिंह, समाजसेवी

डीआरडीओ को दे चुके हैं जानकारी

एंफीथियेटर मैदान में लगे ऑक्सीजन प्लांट को हटाए जाने के लिए डीआरडीओ के अधिकारियों को पहले ही जानकारी दे चुके हैं। हटने के बाद विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए और जगह मिल जाएगी।- प्रो. अभिमन्यू सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed