फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Urban ponds and ponds will soon be encroached upon, beautification will happen

Varanasi News: शहरी तालाबों और कुंडों से जल्द हटेगा कब्जा, होगा सुंदरीकरण

Wed, 05 Jul 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Urban ponds and ponds will soon be encroached upon, beautification will happen
कार्ययोजना तैयार करने में जुटा नगर निगम, कब्जेदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से तालाबों और कुंडों से जल्द ही कब्जे हटा कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा। तालाबोंं और कुंडों मेंं वाटर ट्रीटमेंट, फव्वारा, लाइटिग, ग्रिल व सीढ़ी निर्माण, लाइटिंग आदि कराई जाएगी।
शहर में 32 तालाबों पर कब्जा है। इसे हटाने के साथ ही कब्जेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने बताया कि शहर के सभी तालाबों का मालिकाना हक नगर निगम के पास है। इसके बावजूद तालाबों पर अवैध कब्जा कैसे हो रहा है, तालाबों पर निर्माण करने की अनुमति किसने दी, निगम की जोनल टीमें क्या कर रही हैं, गैर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई, इन बिंदुओं पर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम की ओर से 84 गांवों में सर्वे कराया था। उस दौरान 41 तालाब मिले। इनमें से 25 तालाब ठीक हैं। 18 तालाबों पर अतिक्रमण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। तय हुआ था कि तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने के साथ प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के जरिए 25 से अधिक कुंडोंं व तालाबों का सुंदरीकरण कराया गया है। इनमें दुर्गाकुंड, लाट भैरव कुंड, लक्ष्मी कुंड, पिशाच मोचन कुंड, नदेसर, चकरा, महावीर, बकरिया कुंड आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होता खेल
तालाब को धीरे-धीरे पाटकर भवन निर्माण किया जाता है। कुछ लोगों ने राजस्व के नियमों को धता बताकर कागजों में कूटरचना कर बाकायदा जमीन का खारिज दाखिल तक करा ली है। 2016 में तत्कालीन कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने जांच में ऐसी कई खामियां पकड़ी थीं। तुलसीपुर, नदेसर, बौलिया, कुरुक्षेत्र तालाबों पर कब्जा था। जिसे हटवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed