फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPSC Questions of second paper confused students many candidates left the exam in varanasi

UPSC: द्वितीय प्रश्नपत्र के सवालों ने उलझाया, 47 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा; मंडलायुक्त ने जाना हाल

Sun, 16 Jun 2024 09:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 09:28 PM IST
सार

Varanasi News: यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा में रविवार को जिले में 47 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 50 केंद्रों पर कुल 24000 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से पहली पाली में 11105 और दूसरी पाली में 11192 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 53.73 और दूसरी पाली में 53.37 फीसदी परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। पहली पाली में 12895 और दूसरी पाली में 12808 अभ्यर्थियों ने यूपीएससी की प्री परीक्षा दी।

विज्ञापन
UPSC Questions of second paper confused students many candidates left the exam in varanasi
परीक्षार्थियों का चेकिंग करती लेडीज पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में केंद्रों पर चेकिंग के दौरान कई असमानताएं दिखीं। कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सादी घड़ी (इलेक्ट्रॉनिक वाच नहीं) पहनकर परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति नहीं दी गई तो कुछ पर परीक्षार्थी चले गए। कई परीक्षा केंद्रों पर महिलाकर्मियों का अभाव रहा। इससे छात्राओं का महज प्रवेश पत्र देखकर अंदर जाने की अनुमति पुरुष परीक्षकों को ही देनी पड़ी।

विज्ञापन


रविवार को जिले के 50 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक सामान्य अध्ययन के दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं कराई गईं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


19 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई परीक्षा पर दिल्ली से आए तीन आब्जर्वरों ने लगातार नजर रखी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भी केंद्रों का दौरा कर यूपीएससी परीक्षा का जायजा लिया। 

मुख्य द्वार पर बारीकी से चेक कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र पर संतोष जताया। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि द्वितीय प्रश्नपत्र के सवालों ने मुश्किलें बढ़ाई। इस बार सामान्य गणित के प्रश्नों की संख्या और स्तर ठीकठाक था। 

यूपी कॉलेज में परीक्षा देकर निकले आकिब ने कहा कि द्वितीय प्रश्नपत्र के कुछ सवाल उलझाऊ थे। अमीषा और आंचल यादव का कहना था कि रीजनिंग के सवालों का कठिनाई स्तर ज्यादा लग रहा था।

मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

UPSC Questions of second paper confused students many candidates left the exam in varanasi
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शहर में आयोजित हो रही यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त द्वारा कचहरी स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज, नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल, खजूरी स्थित हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल तथा सारनाथ स्थित धर्मचक्र विहार इंटर कॉलेज व एमपी इंग्लिश स्कूल का दौरा करते हुए आयोजित हो रही परीक्षा के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों से जानकारी ली। 

गौरतलब है की यूपीएससी द्वारा आज आयोजित हो रही सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हो रहा है जिसके लिये ऑब्जर्वर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed