फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   uproar in BHU hospital Allegation of changing child due to Son told at time of delivery

बच्चा बदलने का आरोप, BHU अस्पताल में हंगामा: परिजनों का आरोप डिलीवरी के समय बताया बेटा, बेड पर दे दिया बेटी

Wed, 28 Sep 2022 11:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Sep 2022 11:07 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में को  बच्चा बदलने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। कहा कि ऑपरेशन के बाद बताया गया कि बेटा हुआ है। लेकिन बेड पर बेटी दी गई। 

विज्ञापन
uproar in BHU hospital Allegation of changing child due to Son told at time of delivery
बीएचयू अस्पातल में बच्चा बदलने के मामले में एमएस को बुलाने पर अड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में भर्ती एक महिला के परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। उनका कहना था कि मंगलवार की रात जब डिलीवरी हुई तो उस समय बेटा होना बताया गया। यहीं नहीं रिकॉर्ड में भी मेल (बेटा) होना लिखा था। लेकिन बेड पर बेटी को लाकर दिया गया। मौके पर मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ से इसकी शिकायत करने के बाद पहले तो कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। बाद में रजिस्टर पर पहले से जहां मेल लिखा था, उसे काटकर फिमेल कर दिया गया। 

विज्ञापन


साकेत नगर निवासी शमशेर का कहना है कि भाई की पत्नी को मंगलवार की रात एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया। यहां ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। शमशेर ने बताया कि बुधवार सुबह ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक आई तो उन्होंने पूछा कि बेटा कैसा है। बेड पर बेटे की जगह बेटी को देख वो अचरज से भर गईं। उन्होंने ही कागज पर मेल लिखा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


मैंने जब जाकर रजिस्टर देखा तो वहां भी बच्चे की मां के नाम के आगे डिलीवरी के बाद मेल दर्ज था यानी की बेटा हुआ था। हालांकि उसी जगह मेल को काटकर फिमेल कर दिया गया था। इसके बाद शक हुआ तो हम लोगों ने विरोध दर्ज कराया। जानकारी मिलते ही वहां और परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पातल के एमएस बोले- कराएंगे DNA जांच

हंगामे की सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर पहुंचे और शांत कराने की कोशिश की। मामले में बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि यह कलर्कियल मिस्टेक है। गलती से रजिस्टर में फिमेल की जगह मेल लिख दिया गया था। जिसे बाद में सुधारा गया। परिजनों की मांग पर डीएनए जांच कराया जाएगा। एक सैंपल हैदराबाद और दूसरा स्थानीय स्तर भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed