फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPSC teacher recruitment exam 56% of candidates skipped mathematics paper and 35% skipped Hindi paper

UPPSC: अध्यापक परीक्षा में गणित के 56%, हिंदी के 35% अभ्यर्थियों ने छोड़े एग्जाम; सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन

Sun, 07 Dec 2025 01:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 01:06 PM IST
सार

Varanasi News: प्रदेशभर में 15 विषयों के लिए कुल 7466 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होगी। इसमें गणित के 1093 और हिंदी के 687 शिक्षकों का चयन होना है।

विज्ञापन
UPPSC teacher recruitment exam 56% of candidates skipped mathematics paper and 35% skipped Hindi paper
यूपीपीएससी की परीक्षा देकर लाैटते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा देने के लिए 31102 में से सिर्फ 14 हजार आवेदक ही केंद्रों तक पहुंचे। 

विज्ञापन


करीब 45 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में हुई परीक्षा में गणित में 56 फीसदी और हिंदी में 35 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। राजकीय विद्यालयों में शिक्षक के लिए हुई इस परीक्षा के लिए पंजीकृत गणित के लिए 15272 आवेदकों में से 8512 अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही नहीं दी। 
विज्ञापन


सिर्फ 6760 ही उपस्थित रहे। हिंदी के लिए 15830 रजिस्टर्ड आवेदकों में से 5675 ने परीक्षा छोड़ी और 10155 आवेदक परीक्षा देने के लिए हाॅल तक पहुंचे। पहली पाली में 33 और दूसरी पाली में 34 केंद्रों पर परीक्षा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा
रविवार को विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा होगी। पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। हर एक केंद्र पर एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल तैनात रहेंगे।

सवालों में दिखा डिजिटल ट्रेंड 
यूपी काॅलेज में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने कहा कि विषय के सवालों से ज्यादा उलझाऊं सामान्य अध्ययन के सवाल थे। परीक्षार्थियों को विषय के प्रश्नों में कम, लेकिन सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में अधिक उलझन हुई। सवालों में नए कानून और डिजिटल ट्रेंड भी दिखा। करंट इकोनाॅमिक्स पर कई सवाल पूछे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed