CM Yogi In Varanasi: यूपीपीसीएल, आरएनएनएल और पीडब्ल्यूडी के सभी प्रोजेक्ट देरी से चल रहे, सीएम ने जताई नाराजगी
Varanasi News: सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की गति धीमी होने पर कहा कि समय से गुणवत्तापूर्ण काम करें। उन्होंने धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर के आवाज पर स्थाई नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ने गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम एस राजलिंगम ने जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी पीपीटी के माध्यम से शुरू की। इसमें बताया कि रिंग रोड फेज-2 के गंगा पर निर्माणाधीन पुल के एक लेन का कार्य आगामी मार्च तक और जून 2025 तक परियोजना को पूरा किया जाएगा।
यूपीपीसीएल और लोक निर्माण विभाग के लगभग सभी प्रोजेक्ट्स में देरी पर मुख्यमंत्री नाराज हुए। कहा कि समय से गुणवत्तापूर्ण काम करिए। चंद्रावती घाट पर कार्य की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना के शुरू होने से पहले ही एनओसी आदि की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अनावश्यक लेटलतीफी से बचा जा सके। अफसरों से कहा कि कार्यों की निगरानी करते रहें, लेटलतीफी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिम्मेदारी सुनिश्चित कर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा बड़ा लालपुर में निर्माणाधीन निफ्ट कैंपस के काम में तेजी लाने को कहा।
कहा कि सभी प्रोजेक्ट को उसके विशेषज्ञों के माध्यम से उसकी जांच कराते रहे। हर घर नल योजना में जलनिगम ग्रामीण द्वारा बताया गया की 757 गावों में परियोजना पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने डीएम से कहा कि इनका सत्यापन कराइए। डीएम ने गेहूं खरीद के संबंध में बताया कि आगामी 17 मार्च से जनपद के कुल 36 केंद्रों पर सरकारी रेट 2425 रुपये में गेहूं खरीदारी शुरू होगी।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था, होलिका दहन और होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूस की तैयारी, लाउडस्पीकर अभियान, विगत दिनों महाकुंभ के पलट प्रवाह का सफल आयोजन समेत तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंत्री ने धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर और कान में चुभने वाले डीजे की ध्वनि नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाने को कहा। मुख्यमंत्री ने होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने होलिका दहन वाले स्थलों, होलिकोत्सव, शोभा यात्रा की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट के साथ ही आमजन, श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों के साथ पुलिस प्रशासन के कार्मिकों द्वारा अच्छा व्यवहार करने की बात कही।