फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP wins handball championship, beats SSB and Rajasthan

Varanasi News: यूपी ने जीती हैंडबॉल चैंपियनशिप, एसएसबी और राजस्थान को हराया

Thu, 20 Nov 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
UP wins handball championship, beats SSB and Rajasthan
वाराणसी। यूपी की टीम ने ऑल इंडिया सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप- 2025 का खिताब जीत लिया है। कड़े मुकाबले में एसएसबी को 36-33 गोल से पराजित किया। विजेता और उप विजेता टीम की ओर से सबसे ज्यादा 11-11 गोल विक्रात और गुरजिंद्र ने किए। फाइनल मैच के पहले यूपी ने राजस्थान की टीम 36-34 गोल से हराया। वहीं एसएसबी ने 35-34 गोल करके गुजरात पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इन मुकाबलों में यूपी को पहला, एसएसबी को दूसरा और गुजरात व राजस्थान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेेता टीम उत्तर प्रदेश को 51000 रुपये नगद और सभी खिलाड़ियों को मेडल दिया गया। उपविजेता टीम एसएसबी को 21000 रुपये नगद, मेडल और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों राजस्थान और गुजरात को 5100- 5100 रुपये और मेडल प्रदान दिए गए।
विज्ञापन


इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
वाराणसी स्वर्गीय श्याम नारायण पांडेय की 9वीं पुण्यतिथि पर एसएन पांडेय स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ट्रस्ट की ओर से ये चैंपियनशिप कराई गई। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट नवीन शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष और एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक के सुनील जैन और यूपी हैंडबाॅल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed