फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather: Varanasi received 40 mm rainfall in one hour, water entered shops and houses; BHU hospital submerg

UP Weather: वाराणसी में एक घंटे में हुई 40 मिलीमीटर बारिश, दुकानों और घरों में घुसा पानी; BHU अस्पताल जलमग्न

Thu, 29 Aug 2024 01:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 01:20 AM IST
सार

Varanasi News: जलभराव से सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। कंधे में बैग लटकाए बच्चे किसी तरह घर से तो निकल गए, लेकिन बाहर सड़क पर आने के बाद उनको पानी में घुसकर जाना पड़ा। इसके अलावा लोग सिर पर सामान लेकर भी पानी में आते-जाते दिखे।

विज्ञापन
UP Weather: Varanasi received 40 mm rainfall in one hour, water entered shops and houses; BHU hospital submerg
बीएचयू अस्पताल परिसर में लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार की भोर में एक घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। 40 मिलीमीटर की बारिश से गोदौलिया, हनुमान फाटक सहित कई जगहों पर दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इसके अलावा बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर कैंपस पूरी तरह जलमग्न हो गया।

विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल के गेट से लेकर अंदर तक जलभराव देखने को मिला। मरीज पानी में घुसकर ही डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी में पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह शाम तक पानी निकल सका। जिला अस्पताल के सामने डॉक्टर्स काॅलोनी में एक दीवार भी गिर गई, लेकिन किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


आधी रात बाद करीब 3 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सड़कों पर पानी भर गया। करीब घंटे भर बाद बारिश तो बंद हो गई, लेकिन जलभराव ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। दो पहिया वाहन से भी जाने में कठिनाई हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से लिख रहे पत्र, नहीं हुआ समाधान
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि परिसर में जलभराव की समस्या को लेकर दो साल से लगातार निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा जा रहा है। कोई ठोस व्यवस्था न होने से ही इस तरह की समस्या आ रही है।

डोमरी-सूजाबाद मोड़ के पास धंसी पटरी
बारिश की वजह से राजघाट, रामनगर इलाके में भी जगह-जगह जलभराव हो गया। राजघाट पुल से डोमरी-सूजाबाद मोड़ के पास सुबह 10 बजे सड़क किनारे की पटरी धंस गई।

UP Weather: Varanasi received 40 mm rainfall in one hour, water entered shops and houses; BHU hospital submerg
बारिश के बाद भी गंगा के पानी में घटाव। - फोटो : अमर उजाला

शहर के बीच का हिस्सा भी पानी-पानी
नगर निगम की ओर से बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही जल निकासी की बेहतर व्यवस्था किए जाने का दावा किया गया, लेकिन जिस तरह से शहरी इलाकों में जलभराव हो रहा है, उससे नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खुल गई है। शहर के बीच में सिगरा से लेकर रथयात्रा, कबीरचौरा, लहुराबीर, चेतगंज का इलाका भी पानी-पानी हो गया।

बोले मेयर-निगम चला रहा अभियान, पीडब्ल्यूडी भी है जिम्मेदार
मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि नगर निगम की ओर से जल निकासी के लिए सभी चोक नालियों की अभियान चलाकर सफाई करवाई जा रही है। सबसे अधिक परेशानी पीडब्ल्यूडी की वजह से हो रही है। सड़क बनवाते समय जल निकासी के लिए बने मेन होल के ढक्कनों को भी तोड़ दिया जा रहा है। 

इस वजह से पानी निकलने के लिए पाइप भी टूट जा रही है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को इसके लिए पत्र लिखकर इस तरह के कार्यों के समय नगर निगम को सूचना देने के साथ ही समन्वयक बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed