फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Rain again increased the cold in Varanasi, silence spread on the roads; people by fire

UP Weather: वाराणसी में बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, सड़कों पर पसरा सन्नाटा; आग के सहारे लोग

Thu, 04 Jan 2024 10:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 04 Jan 2024 10:32 AM IST
सार

वाराणसी में गुरुवार की सुबह बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। गलन बढ़ गई है और लोग आग सेंकते नजर आए। बुधवार को तीन मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई।

विज्ञापन
UP Weather Rain again increased the cold in Varanasi, silence spread on the roads; people by fire
आग सेंकते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी समेत पूरे पूर्वांचल में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने कंपकपी बढ़ा दी है। वाराणसी में गुरुवार की सुबह एक बार फिर बारिश हुई और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं कई ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन

बता दें गरज चमक के साथ बुधवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गलन बढ़ गई है और फसलों के नुकसान की संभावना है। बुधवार को तीन मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

पिछले साल भी जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश हुई थी। बुधवार को सुबह करीब 8 बजे गरज-चमक के साथ पहले बूंदाबांदी शुरू हुई फिर देखते देखते शहर से लेकर गांव तक बारिश होने लगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश से खेतों में नमी अधिक हो गई। अन्य दिनों की तुलना में बुधवार को ठंड भी थोड़ी ज्यादा रही। शाम होते ही कोहरा भी छाने लगा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। इस तरह का मौसम फिलहाल पांच जनवरी तक बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं को फायदा, गोभी की फसल को नुकसान

बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन गोभी की फसल को नुकसान होने की आशंका है। हालांकि जिन किसानों ने अभी तक गेहूं की बुआई नहीं की है, उनको थोड़ी परेशानी होगी। फूलपुर के प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि गेहूं, सरसों व दलहनी फसलों को सिंचाई की जरूरत थी, इस बारिश से पूरी हो गई। यदि तेज बारिश हुई तो आलू व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed