UP Weather: वाराणसी में तीखी धूप, लू और उमस ने मिलकर बढ़ाई गर्मी, पारा 43.4 डिग्री; सन्नाटे में डूबे गंगा घाट
UP Weather News: उत्तर प्रदेश इन दिनों गर्मी का दंश झेल रहा है। सुबह से लेकर शाम फिर रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। इस कारण जनजीवन बेहाल हो गया है। सुबह सात बजते ही घाटों पर सन्नाटा छा जा रहा है। शाम में भी घाटों पर चहल-पहल कम दिख रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Weather: तीखी धूप, लू और उमस अब इन तीनों का रौद्र रूप एक साथ देखा जा रहा है। हवा में नमी 70 फीसदी से ज्यादा हो गई है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा 43.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी ऐसी थी कि गंगा के 80 से ज्यादा घाट सन्नाटे में समा गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इसके चलते 46 डिग्री जैसा तापमान महसूस किया गया।
देश-विदेश के पर्यटक भी अब विश्वनाथ मंदिर दर्शन कर अपने होटलों और गंतव्य रवाना हो जा रहे हैं। बनारस में शुक्रवार को पूरे दिन हल्के-फुल्के बादल भी छाए। 20 किमी प्रति घंटे की गति से रह-रहकर धूल भरी तेज हवा भी चली। इसने गर्मी का सितम काफी बढ़ा दिया।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 17 जून से बनारस सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं 15 जून के बाद से तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। लू का असर भी 15 के बाद से कम होने लगेगा।
नमो घाट पर देर शाम तक इक्का-दुक्का सैलानी ही दिख पा रहे हैं। राजघाट, गोला घाट, गाय घाट, चेत सिंह, शिवाला, पंचगंगा घाट और बह्ना घाट पर भी सुबह से शाम तक ऐसा ही माहौल बना है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आई है, इससे कारोबार पर भी असर पड़ा है।