फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP : Threat to blow up Varanasi court complex by calling midnight at Chief Minister residence

Bomb Threat : सीएम आवास पर आधी रात फोन करके वाराणसी कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, सब्जी वाला हिरासत में

Sat, 01 Oct 2022 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

Bomb Threat : फुलवरिया के पहलुपुरा से आधी रात को मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से कमिश्नरेट पुलिस हलकान रही।

विज्ञापन
UP : Threat to blow up Varanasi court complex by calling midnight at Chief Minister residence
bomb Threat

विस्तार

वाराणसी के फुलवरिया पहलुपुरा से आधी रात को मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई तो कमिश्नरेट पुलिस हलकान हो गई। कैंट पुलिस ने धमकी वाले नंबर को ट्रेस किया। पुलिस ने सब्जी विक्रेता के परिजनों को हिरासत में लिया। परिजनों के अनुसार उनका मोबाइल गुरुवार को घर से चोरी हो गया था। पड़ोसियों पर शरारत का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फोन करने वाले ने वाराणसी के संवेदनशील मुद्दे को जोड़ते हुए कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसकी जानकारी रात में ही सीएम आवास से वाराणसी कमिश्नरेट को दी गई। सूचना मिलते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गये। तत्काल नंबर के आधार पर इसका लोकेशन लिया गया। इसके बाद कैंट सर्किल के एसीपी के नेतृत्व में छानबीन शुरू हुई। टीम फुलवरिया के पहलुपुरा में पहुंची और सब्जी विक्रेता गुलाब सोनकर को हिरासत में लिया. 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में गुलाब ने बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई वह बेटी का मोबाइल है। परिवार के अन्य लोग भी उसका उपयोग करते है। बेटी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम बरामदे में काम करने से दौरान किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई विकास और आकाश आए तो उन्होंने इसे पड़ोसियों की कारस्तानी बताया और बाद में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने की बात कहते हुए टाल दिया। गुलाब के अनुसार पड़ोसियों ने मोबाइल चोरी किया और फंसाने की नियत से मुख्यमंत्री आवास को फर्जी सूचना दे दी। पुलिस आयुक्त के अनुसार कॉल करने वाले के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed