फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP team suffers first setback in Subroto Cup; defeated 8-0 by Meghalaya team.

Varanasi News: यूपी की टीम को सुब्रतो कप में लगा पहला झटका, मेघालय की टीम ने 8-0 से हराया

Wed, 16 Sep 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
UP team suffers first setback in Subroto Cup; defeated 8-0 by Meghalaya team.
काशी से सुब्रतो कप खेलने गई यूपी टीम को पहले ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के सुब्रतो पार्क फुटबॉल ग्राउंड में खेले गए इस मैच में 37 साल बाद चैंपियनशिप खेलने वाली विकास इंटर कॉलेज की टीम को मेघालय ने 8-0 से हरा दिया। मंगलवार को नई दिल्ली में 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में मेघालय शुरू से अंत तक यूपी पर हावी रहा। यूपी ने भी काउंटर अटैक किया लेकिन हाफ टाइम तक मेघालय की टीम 4-0 से आगे थी।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव तो किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दो बार औसाफ अली खान का तेज शॉट क्रॉस बार को छूता हुआ बाहर चला गया। इस हाफ में भी मेघालय की टीम ने चार गोल किए। 16 सितंबर को यूपी का मुकाबला दिल्ली से होगा।
विज्ञापन

आदर्श सेवा विद्यालय ने जिताया था खिताब
1977 और 1989 में काशी से आदर्श सेवा विद्यालय ने यूपी टीम से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खिताब जीता था। इस बार भी कप जीतने का दबाव है। कोच और खिलाड़ियों को भी आगे जीत की ही पूरी उम्मीद बरकरार है। इस बार सुब्रतो कप में देश-विदेश की 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को आठ ग्रुप में बांटा गया है। उत्तर प्रदेश को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार और सीबीएसई की टीमें भी शामिल हैं। ग्रुप चरण में हर एक टीम को चार मुकाबले खेलने होंगे। अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed