{"_id":"590468934f1c1b267bc0c5c9","slug":"up-s-popular-ias-surya-pratap-singh-told-how-to-catch-oil-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोरों को पकड़ने के लिए यूपी के इस चर्चित आईएएस ने बताया नायाब तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल चोरों को पकड़ने के लिए यूपी के इस चर्चित आईएएस ने बताया नायाब तरीका
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर तेल चोरी के मामले में की गई कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेश के वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जिस पेट्रोल पंप से वे तेल खरीद रहे हैं वहां पूरा तेल मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
तेल चोरों से निपटने के लिए यूपी के एक चर्चित आईएएस अधिकारी ने नायाब तरीका बताया है। उन्होंने सूबे की योगी सरकार से अपील की है कि वे तेल चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
करीब 34 साल तक सरकारी सेवा में रहे आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों के पिछले छह माह की तेल कम्पनियों से कुल तेल की ख़रीदारी तथा कुल हुई बिक्री के अंतर का ऑडिट कराया जाए..... यही कुल बिक्री, कुल ख़रीद से ज़्यादा निकलती है तो यह अतिरिक्त तेल कहां से आया.....यह केवल पेट्रोल/डीज़ल की चोरी ही कही जाएगी.....
विज्ञापन