UP Roadways: परिवहन मंत्री बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा वाराणसी में बस अड्डा, खटारा बसों को देख भड़के
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार दोपहर वाराणसी के कैंट रोडवेज बस अड्डा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैंट रोडवेज बस अड्डा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय की ओर से कवायद शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि वाराणसी कैंट रोडवेज बस अड्डा जल्द ही आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगा। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। बताया कि योजना के तहत यूपी के 23 बस अड्डों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाना है।
पहले फेज में 18 बस स्टेशन को चिन्हित किया गया है, जिसमें वाराणसी का कैंट स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डा भी शामिल है। जल्द ही इसका टेंडर होने वाला है। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय की ओर से कवायद शुरू हो गई है।
बस में सवार होकर यात्रियों से लिया फीडबैक
एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार की दोपहर कैंट रोडवेज बस अड्डा का जायजा लिया। स्टेशन पर स्थित पेयजल बूथ पर पानी पीकर गुणवत्ता जांची। उनकी निगाह खटारा बसों पर गई तो वह भड़के उठे और तुरंत अधिकारियों को उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं, गाजीपुर जाने वाली एक बस में सवार होकर कुछ यात्रियों से परिवहन मंत्री ने सुविधाओं के बाबत फीडबैक लिया।
इस दौरान वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी सहित कार्यशाला के अधिकारियों से बसों की रखरखाव और अन्य यात्री सुविधाओं के बाबत निर्देश दिए।
ट्रेनों की तर्ज पर जान सकेंगे रोडवेज बसों का रनिंग स्टेटस
अधिकारियों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने कहा कि वह दिन दूरी नहीं जब ट्रेनों की तर्ज पर यात्री घर बैठे बसों का रनिंग स्टेटस जान सकेंगे। इसके लिए रोडवेज बसों में जीपीएस लगाने का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एक एजेंसी से बातचीत चल रही है। बनारस सहित पूर्वांचल के साथ ही पूर्वी यूपी के यात्रियों के लिए घंटे-घंटे पर लंबी दूरी की एसी और साधारण बसें भी उपलब्ध होंगी।
यात्रियों से अच्छे व्यवहार को लेकर विशेष दिशा-निर्देश
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग पहले और बेहतर हो रहा है। यात्रियों को कम पैसे में ज्यादा दूरी तक की सुलभ यात्रा कराई जा रही है। कायाकल्प योजना के तहत बस की सीटें, खिड़की, दरवाजे और साफ-सफाई दुरुस्त कराया जा रहा है।
बलिया के लिए बस चलाने का दिया निर्देश
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों संग बैैठक की। इस दौरान उन्होंने आरएम केके तिवारी को बलिया रूट के लिए जल्द ही बस चलाने का निर्देश दिया। आरएम की ओर से आश्वस्त किया गया कि जल्द ही प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा जाएगा। हरी झंडी मिलते ही बलिया के लिए बसें दौड़ने लगेंगी।