फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Roadways conductor commit suicide in varanasi lodge

वाराणसी के लॉज में ठहरे रोडवेज परिचालक ने लगाया फंदा, इस बात से था परेशान

Thu, 12 Jul 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Jul 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
UP Roadways conductor commit suicide in varanasi lodge

विज्ञापन
वाराणसी के  विजयनगरम मार्केट स्थित लक्ष्मीनारायण लॉज में सौ नंबर कमरे में ठहरे मनजीत घोष (27) ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार को होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिजनों से बातचीत कर पुलिस ने बताया कि पत्नी से चल रहे मुकदमे और विवाद से आजिज आकर मनजीत ने आत्महत्या की है। हालांकि मनजीत बनारस क्यों आया, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला निवासी मनजीत पश्चिम बंगाल रोडवेज में कंडक्टर के तौर पर काम करता था। लॉज के मैनेजर के अनुसार मनजीत ने नौ जुलाई की रात कमरा बुक कराया। इसके पहले 30 जून को भी मनजीत लॉज में आकर ठहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह मनजीत के कमरे की सफाई करने के लिए होटल स्टाफ इंद्रजीत ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो सूचना सिगरा थाने पर दी गई।


सिगरा पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मनजीत पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि युवक के पास से बरामद कागजात की मदद से उसके नाम और पते की तस्दीक कर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed