फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP power employees strike and protest against Privatisation

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शुरू की आर-पार की जंग

Tue, 27 Mar 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
 UP power employees  strike and protest against Privatisation
निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार, कई उपकेंद्रों पर सन्नाटा पसरने से उपभोक्ता परेशान - फोटो : अमर उजाला
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने आर-पार की जंग शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के फैसले से नाराज बिजली कर्मियों ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार किया। वाराणसी के भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। कार्य बहिष्कार से कई उपकेंद्रों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


इससे तमाम उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने एमडी कार्यालय के  बाहर हुई सभा में दो टूक चेतावनी दी कि सरकार ने बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने का अपना फैसला वापस नहीं लिया तो इसके नतीजे गंभीर होंगे। 
विज्ञापन


समिति ने तय किया कि बुधवार से अनिश्चितकालीन नियमानुसार कार्य आंदोलन होगा। इसके तहत सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही बिजली कर्मी काम करेंगे। अवकाश के दिन कोई कर्मचारी काम नहीं करेगा। इस बीच, 28 मार्च से आठ अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम 5 बजे तक एमडी कार्यालय पर विरोध सभा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ अप्रैल से 72 घंटे लगातार पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यदि बिजली कर्मियों की आवाज दबाने की कोशिश हुई तो बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। जरूरत हुई तो जेल भरो आंदोलन शुरू कर सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। 


कांग्रेस सहित कई संगठनों का समर्थन 
एमडी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, प्रजानाथ शर्मा के अलावा गंगोत्री सेवा समिति, विद्युत पेंशन परिषद, दशाश्वमेध व्यापार मंडल, जनकल्याण परिषद, श्रमिक विकास संगठन, आम आदमी पार्टी, मां गंगा निषादराज, बंगाली टोला व्यापार मंडल, चंद्रशेखर फाउंडेशन आदि ने बिजली कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। सरकार के निजीकरण के फैसले का विरोध करते हुए बिजली कर्मियों के समर्थन में आवाज उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed