फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP power corporetion

बनारस में बढ़ी ट्रिपिंग समस्या पर लगाई अभियंताओं की क्लास

Fri, 30 Aug 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
UP power corporetion
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान पाया कि बलिया और मऊ में ट्रांसफ ॉर्मरों के क्षतिग्रस्त होने का प्रतिशत सबसे अधिक है। इस पर उन्होंने इन जिलों के अभियंताओं को कड़ी फ टकार लगाई। गाजीपुर व जौनपुर में तमाम क्षतिग्रस्त ट्रांसफ ॉर्मर अभी तक न बदलने पर नाराजगी जाहिर की। अध्यक्ष ने लोड बैलेंसिंग करने के साथ ही समय से जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ट्रांसफ ॉर्मरों के रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष ने पाया कि किसी भी अधीक्षण अभियंता ने अभी तक तकनीकी श्रेणी के किसी दोषी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। अध्यक्ष ने कहा कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफ ॉर्मर के विश्लेषण की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता कार्यशाला की होगी और वे हर माह इसकी रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता वितरण को देंगे। खराब ट्रासंफ ॉर्मर को बदलने के लिए मरम्मत वाले ट्रांसफ ॉर्मर संबंधित जगह पर एक्सईएन कार्यशाला भेजेंगे और ट्रांसफ ॉर्मर लगने के बाद लाइनमैन से स्थापना प्रमाण-पत्र लेंगे। अध्यक्ष ने सौभाग्य योजना में कार्य कर रही कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे लंबित कार्यों को 30 सितंबर तक अवश्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस योजना में 31 अक्टूबर तक तीन लाख नये कनेक्शन दिया जाना आवश्यक है। अध्यक्ष ने वाराणसी शहर में विद्युत आपूर्ति में गुणात्मक सुधार के लिए 47 करोड़ रुपये स्वीकृत किया, जिसमें से 35 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया। इससे 33 केवीए 11 केवीए एलटी लाइनों व वितरण ट्रांसफ ॉर्मर समेत अन्य कार्य होंगे। इसे जनवरी 2020 तक पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ एवं फ तेहपुर में चल रहे भूमिगत केबलिंग कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। अपनी मांगों के समर्थन में कई अभियंता बांहों पर काला फ ीता बांध कर बैठे थे।
विज्ञापन

अभियंताओं ने किया चेयरमैन की बैठक का बहिष्कार
वाराणसी। गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे के बाद पूर्वांचल डिस्कॉम सभागार में एक तरफ जहां पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार समीक्षा बैठक कर रहे थे। ठीक उसी समय तमाम अभियंता बैठक का बहिष्कार कर बाहर आ गये और एमडी कार्यालय के गेट पर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में क्षेत्रीय सचिव सुनील यादव, एके सिंह, जयशंकर राय, राजेन्द्र प्रसाद, आशु कालिया, मनोज, आरडी सोनकर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ ीडर में फ्लैशिंग से संविदाकर्मी झुलसा
वाराणसी। 33 केवी उपकेंद्र नगर निगम के 11 केवी के एक पैनल में गुरुवार की सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक विभागीय संविदाकर्मी भी झुलस गया। घायलावस्था में संविदाकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि सोनिया फ ीडर के पैनल में गुरुवार की सुबह ही अचानक चिंगारी निकलने लगी। उसको बंद करने गए कर्मचारी की कोहनी झुलस गई। इसके बाद एसडीओ ने पीड़ित बलिया निवासी हिमांशु श्रीवास्तव का निजी अस्पताल में इलाज कराया।

भगवानपुर क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली
वाराणसी। सामने घाट के भगवानपुर क्षेत्र में बुधवार की आधी रात 12 बजे से ही बिजली न रहने से लोग परेशान रहे। इस उमस भरी गर्मी में बिजली के दगा देने से लोग गुरुवार की सुबह पानी के लिए भी तरस गए। लोग डाफ ी उपकेंद्र पर कई बार शिकायत किए, लेकिन अधिकारी मरम्मत कार्य का हवाला देकर टरकाते रहे। यह तब हुआ जब पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार बनारस में थे और पूर्वांचल-डिस्कॉम सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे। खैर, दोपहर बाद बिजली आयी तो प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed