फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics karni sena said samajwadi party Rajya Sabha MP brought to knees warned Akhilesh yadav

UP Politics: बोले राकेश- सपा के राज्यसभा सांसद को अगले जन्म में भी घुटने पर लाएंगे, अखिलेश को चेताया

Sat, 19 Apr 2025 03:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

बनारस में सपा नेता हरीश मिश्रा के ऊपर किए गए हमले के बाद जिले की राजनीति थोड़ी गर्म हो गई है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के उस पर खुली चेतावनी दी है, जिसमें कहा गया था कि करणी सेना के कार्यकर्ता को जिंदा जला देंगे। 

विज्ञापन
UP Politics karni sena said samajwadi party Rajya Sabha MP  brought to knees warned Akhilesh yadav
वाराणसी में सीपी से मिलने जाते करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics: सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को हम लोग माफ नहीं करने वाले हैं। न उनसे माफी चाहिए। सपा के राज्यसभा सांसद ने देश के महापुरुषों और क्षत्रिय समाज का अपमान किया है। उन्हें इस जन्म में ही नहीं बल्कि अगले जन्म में भी हम लोग घुटने पर लाएंगे। 

विज्ञापन




आने वाला वक्त बताएगा, बस थोड़ा इंतजार कर लीजिए। रामजी लाल सुमन को अखिलेश यादव अस्पताल में भर्ती करा दें, उनका इलाज करणी सेना के लोग कराएंगे। यह कहना है उत्तर प्रदेश राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी का।
विज्ञापन


करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को काशी आए और पत्रकारों से बात भी की। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिसने भी गोली मारने की धमकी दी, उसकी जांच कराई जाए और विधिक कार्रवाई हो। किसी भी एजेंसी से हमारी जांच करा ली जाए। यदि करणी सेना की सांठगांठ किसी दल या नेता से उजागर हो तो हम जान देने को तैयार हैं। करणी सेना राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि सामाजिक संगठन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश पर किया सियासी तंज

सपा के कुछ नेताओं ने वीडियो प्रसारित किया गया था। कहा था कि करणी सेना का कोई पदाधिकारी चौराहे पर मिलेगा तो, उसे जिंदा जला देंगे। इसीलिए वाराणसी आए हैं। अगर करणी सेना के लोगों को जिंदा जलाने से सपा के लोगों को खुशी मिलती है और देश तरक्की करता है तो हम बलिदानी क्षत्रिय कौम के लोग जिंदा जलने को तैयार हैं। 

इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस कमिश्नर के पास आए थे कि वह हमें इजाजत दे दें तो हम लोग चौराहों पर बैठ जाएं ताकि, सपा नेता पेट्रोल डाल कर आग लगा दें। पुलिस आयुक्त से मिलने का समय दोपहर एक बजे निर्धारित था, मगर बीएचयू से पुलिस ऑफिस आने में देरी हो गई। उपमुख्यमंत्री के आगमन के कारण उनकी भी व्यस्तता है। इसलिए उन्होंने सोमवार को मुलाकात का समय दिया है।

सपा के राज्यसभा सांसद के खिलाफ दाखिल परिवाद खारिज
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) / एमपी-एमएलए कोर्ट नीरज कुमार त्रिपाठी ने सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ दाखिल परिवाद को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। अदालत ने परिवाद को पोषणीय नहीं माना। राज्यसभा सांसद पर राणा सांगा और क्षत्रिय समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाकर परिवार दाखिल किया गया था। 

अदालत ने कहा कि राज्यसभा में दिए गए वक्तव्य के संबंध में उन्हें भारतीय संविधान का संरक्षण प्राप्त है। इसके चलते प्रस्तुत परिवाद दर्ज किए जाने योग्य नहीं है। परिवादी की तरफ से प्रस्तुत तीन वीडियो क्लिप विपक्षी द्वारा न्यूज चैनलों में दिए गए साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग है। 

उनमें ऐसी कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है, जिसके आधार पर विपक्षी के विरुद्ध अपराध का मामला बनता हो। ऐसे में अदालत ने परिवाद को पोषणीय न पाने के कारण ग्राह्यता के स्तर पर ही निरस्त कर दिया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की वाराणसी इकाई के जिलाध्यक्ष व पार्वती नगर कॉलोनी निवासी आलोक कुमार सिंह ने परिवाद दाखिल किया था। 

आरोप था कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने 21 मार्च 2025 को राणा सांगा और क्षत्रिय समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनका बयान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचा था। 

इससे परिवादी और संपूर्ण क्षत्रिय समाज आहत हुआ था। विपक्षी की अशोभनीय टिप्पणी को संसद की कार्यवाही से डिलीट करने का आदेश पारित किया गया। इसके बावजूद रामजी लाल सुमन ने संसद के बाहर भी वही आपत्तिजनक टिप्पणी की।

लाइक-व्यूज और कमेंट के लिए स्तरहीन बात करते हैं 
हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेजे गए सपा नेता हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्राजी को लेकर राकेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि उन्होंने हमारी करणी मां का अपमान किया है। वो कोई नेता नहीं हैं। वह लाइक, व्यूज और कमेंट पाने के लिए स्तरहीन बातें करते हैं। उनसे बड़ा ड्रामेबाज कहीं नहीं देखा है। एक मिश्राजी को दूसरे मिश्राजी ने कूटा और आरोप उन्होंने करणी सेना पर लगाया। जो घायल था, उसको पकड़ कर उसके खून से अपने कपड़े को रंग कर खुद पर हमला बताया।

वायरल वीडियो के बाद आवास पर सुरक्षा कड़ी
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने सपा के लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में राकेश सिंह ने संदीप मिश्रा के उस बयान पर आग उगला, जिसमें उन्होंने करणी सेना को जलाकर मार डालने की बात कही थी। 

राकेश ने ललकारते हुए कहा, मैं वाराणसी के बीएचयू चौराहे पर आ रहा हूं, आकर मुझसे मिलो! इस एलान से माहौल गर्म हो गया। पुलिस ने संदीप मिश्रा के शिवपुर स्थित आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी। कांशीराम आवास चौकी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में दो कांस्टेबल सपा नेता के घर की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed