फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Politics bhupesh Baghel taunted in varanasi BJP is unable to fight Sonia gandhi and Rahul gandhi

UP Politics: 'सोनिया-राहुल से नहीं लड़ पा रही भाजपा', बघेल ने किया तंज, बोले- यूपी में चरम पर है गुंडाराज

Mon, 07 Jul 2025 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 05:53 AM IST
सार

UP Politics News: वाराणसी पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर सियासी तंज किए। उन्होंने कहा कि सरकार हमसे नहीं लड़ पा रही है इसलिए बेबुनियादी आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Politics bhupesh Baghel taunted in varanasi BJP is unable to fight Sonia gandhi and Rahul gandhi
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अन्य कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति कांग्रेस की है। इस अखबार की जड़ें राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी हुई हैं। भाजपा या तो कांग्रेस से जुड़ी संस्थाओं को खत्म करना चाहती है या उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लड़ नहीं पा रहे हैं इसलिए उनको बदनाम करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार को पिंडरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा पर चल रहे विवाद पर कहा कि भाजपा चाहती है कि लोग अनपढ़ रहें, इसलिए वे स्कूल बंद कर रहे हैं। जब स्कूल ही नहीं होंगे तो भाषा विवाद कहां से रहेगा? उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है। 
विज्ञापन


प्रशासन कमजोर हो गया है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। बिहार में सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है। यह राजनीति का निम्नतम स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किया सियासी तंज

भूपेश बघेल ने कहा कि आज पूरा विपक्ष एक सुर में विशेष संसद सत्र की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा पूरी तरह से खामोश है। इससे स्पष्ट है कि सरकार जवाब देने से बच रही है। बिहार की वोटर लिस्ट विवाद पर उन्होंने निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को किसी की राष्ट्रीयता तय करने का अधिकार नहीं है। जब चुनाव में महज एक महीना बचा है, तो आम नागरिक कैसे जन्म प्रमाण पत्र लेकर आएगा? यह जनता पर अनावश्यक बोझ डालने जैसा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचन आयोग के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करना चाहती है और नीतीश कुमार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य से अभी नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं और एनआईए ने अब तक स्पष्ट नहीं किया कि कितनों पर मुकदमा चला और कितनी गिरफ्तारियां हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed