फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up political base has been hidden in varanasi

काशी की तंग गली में गुम हो गया यूपी की सियासत का गढ़

Wed, 11 Jan 2017 05:46 PM IST
अनूप ओझा,अमर उजाला,वाराणसी
अनूप ओझा,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 11 Jan 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
up political base has been hidden in varanasi
यूपी की सियासत का गढ़ रहे डॉ. संपूर्णानंद का सीएम निवास - फोटो : अमर उजाला
सर्व विद्या की राजधानी बनारस संगीत-कला की ही नहीं, ईमानदार और आदर्श राजनीति का भी गढ़ रही है। कबीर, तुलसी, रैदास की इस धरती ने देश को राष्ट्रपति से लेकर पीएम, राज्यपाल से लेकर सीएम तक दिए हैं। अस्सी-गोदौलिया की अड़ियों, गंगा घाटों की ऊर्जा ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राजनेता पैदा किए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ऐसी राजनीतिक हस्तियों की सादगी, ईमानदारी, दूरदर्शिता और राजनीतिक कुशलता से आपको परिचित कराएगा।
आज जानिए जालपा देवी मुहल्ले में कभी यूपी की सियासत का गढ़ रहे डॉ. संपूर्णानंद का सीएम निवास के बारे में।
इस घर में कभी बाबूजी (डॉ. संपूर्णानंद) तपती दोपहरी में जमीन पर ही सोते थे। साठ के राजनीतिक दशक में गोला दीनानाथ के पीछे जालपा देवी मुहल्ले की गली में सीएम निवास के तौर पर सुर्खियों में रहा मकान अब फलाहार स्टोर बन चुका है।
विज्ञापन

बनारस के पहले मेयर रहे बाबू कुंज बिहारी गुप्त के घर के ठीक सामने वाला मकान पूर्व सीएम डॉ. संपूर्णानंद का है।

अब तो कुछ वर्ष सांसद, विधायक या मंत्री बनने पर नेता अरबों की संपत्ति बना लेते हैं, कई शहरों में बंगले, इमारतें बन जाती हैं। नाते-रिश्तेदारों की नौकरियां लग जाती है लेकिन 1954-59 तक यूपी के सीएम रहे संपूर्णानंद के मकान का प्लास्टर तक कभी दुरुस्त नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले इस मकान को पड़ोस के ही प्रताप कुमार ने खरीद लिया था और अब वह उसी में फलाहारी वस्तुओं का भंडारण करते हैं लेकिन दो मंजिला भवन अभी पहले जैसा ही है।
सादगी-ईमानदारी, स्पष्टवादिता के प्रतीक रहे स्वतंत्रता सेनानी डॉ. संपूर्णानंद के इस मकान में कभी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, पं. कमलापति त्रिपाठी सरीखे राजनेता देश की नीतियों पर घंटों गुफ्तगू किया करते थे।
संस्कृत, फारसी, बांग्ला और उर्दू भाषाओं पर उनका समान अधिकार था।

अमर उजाला संवाददाता ने जब जालपा देवी मुहल्ले में उनके घर की तलाश शुरू की तो तमाम लोग इस तथ्य से वाकिफ ही नहीं थे। रतन कुमार ने गुलाबी रंग वाले मकान की ओर इशारा किया। वहां पार्षद सीताराम केशरी ने सामने के एक मकान की ओर यह कहते हुए इशारा किया कि कभी बाबू जी इसी घर में रहते थे।

इस्तीफा देकर लौटे और फर्श पर लेट गए थे बाबू जी

up political base has been hidden in varanasi
डॉ. संपूर्णानंद - फोटो : अमर उजाला
1959 के गर्मी के महीने में राजनीतिक मतभिन्नता के चलते डॉ. संपूर्णानंद सीएम पद से इस्तीफा देकर सीधे बनारस आए थे।
तब वह अपने घर के कमरे में जमीन पर ही लेट गए थे, जिसकी खिड़की बनारस के पहले मेयर कुंजबिहारी गुप्त के घर के सामने खुलती है। 
विनोद बताते हैं कि तब वह 14 वर्ष के थे। पिता जी ने खिड़की से जब बाबू जी को देखा तो वह कुछ कर्मियों की मदद से चौकी, गद्दा और मसनद लेकर उनके पास पहुंचे और हाथ जोड़कर खड़े हो गए।
बाबू जी से आग्रह किया वह फर्श पर नहीं, गद्दे पर आराम करें। बाबू जी का कहना था कि मेयर साहब कल तक तो मैं सीएम निवास की सुख-सुविधाओं में था। अब अपने घर की जमीन का भी तो एहसास बटोर लेने दीजिए। 
1962 से 1967 तक वह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे।
सिगरा के पास सरकार ने उन्हें बंगला भी दिया था लेकिन इन्कार कर दिया।
राजस्थान से काशी लौटने पर वह जालपा देवी स्थित अपने घर गए। मकान खस्ताहाल होने के कारण तत्कालीन मेयर के आग्रह पर उन्होंने तीन महीने उनके घर के एक कक्ष में बिताए। अब उसी कक्ष में विनोद रहते हैं।  

राजनीतिक सफर

- 1938 में यूपी में गठित ब्रिटिश सरकार में शिक्षा मंत्री 
- 1946 से 1951 में देश की अंतरिम सरकार में फिर मंत्री
- 1952 में देश के शिक्षा समेत कई विभागों के मंत्री की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed