फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Police SP Jaunpur reached Sikrara police station to write a case of bike theft

यूपीः चोरी का केस लिखाने पहुंचे जौनपुर के एसपी, थानाध्यक्ष ने दी धौंस और फिर...

Fri, 04 Dec 2020 08:47 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
UP Police SP Jaunpur reached Sikrara police station to write a case of bike theft
राजकरन नय्यर, एसपी जौनपुर

सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क लगाकर यूपी के जौनपुर जिले के एसपी राजकरन नय्यर बृहस्पतिवार की रात सिकरारा थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे। थानाध्यक्ष अंगद तिवारी ने उन्हें थानेदारी दिखानी शुरू कर दी। इतने सवाल पूछे कि लगा एसपी ने ही बाइक चुराई हो। इस व्यवहार से नाराज एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी मछलीशहर कोतवाली भी पहुंचे। हालांकि वहां के प्रभारी परीक्षा में पास हो गए, लेकिन दो सिपाही पिकेट से गायब थे। उन्हें निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


एसपी मछलीशहर कोतवाली में पहुंचे। यहां थाने में तैनात मुंशी एसपी को पहचान नहीं सका। उन्होंने मुंशी से कहा कि रोडवेज बस स्टैंड से उनकी बाइक चोरी हो गई। रिपोर्ट दर्ज करानी है। कोतवाल के बारे में पूछा तो मुंशी ने बताया कि वह गश्त पर निकले हैं। एसपी ने बात कराने को कहा तो मुंशी ने फोन पर बात करा दी। फोन पर एसपी ने कोतवाल से कहा कि बाइक चोरी हो गई है। रिपोर्ट दर्ज करानी है।

विज्ञापन

कोतवाल ने चुंगी चौराहे पर एसआई रामायण यादव से संपर्क करने को कहा और बताया कि वह खुद दबिश के सिलसिले में मुंगराबादशाहपुर में हैं। एसपी ने अपना परिचय देते हुए वीडियो काल से लोकेशन की पुष्टि कराने को कहा। वीडियो काल पर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय मुंगराबादशाहपुर थाने में दिखे। यहां से उन्होंने कस्बे में सुजानगंज चौराहे और बरईपार चौराहे पर गश्त में लगे सिपाहियों की ड्यूटी की पड़ताल की तो दोनों मौके पर नहीं थे। दोनों सिपाहियों को उन्होंने निलंबित कर दिया। एसपी ने मुंगराबादशाहपुर व बरसठी थानाध्यक्ष से भी वीडियो काल पर लोकेशन की जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed