फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police gentlemen cops wearing suit boot and tie for this reason

सूट-बूट और टाई में दिखने लगे यूपी पुलिस के 'जेंटलमैन कॉप्स', वजह है बेहद खास

Sat, 19 Jan 2019 12:08 PM IST
shubham न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shubham Updated Sat, 19 Jan 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
UP police gentlemen cops wearing suit boot and tie for this reason
सूट-बूट में 300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पहली बार आयोजित होने जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मलेन के लिए सरकार के साथ ही साथ वाराणसी पुलिस- प्रशासन भी अलर्ट है। मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए एक से एक बढ़कर इंतजाम किए जा रहे हैं। इनमें खास बात यह भी है कि पुलिस इस कार्यक्रम में वर्दी की जगह सूट-बूट में नजर आएगें।
विज्ञापन


जी हां, हमेशा वर्दी में अपराधों पर सख्ती करने वाली पुलिस प्रवासी भारतीय सम्मलेन में बिल्कुल बदली हुई दिखाई देगी। बदले हावभाव के साथ प्रदेश पुलिस सूट-बूट में भी नजर आएगी।  इस कार्यक्रम में किसी को भी असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस टीम को हैदराबाद में एक ख़ास तरह की ट्रेनिंग भी दी गई है।  
विज्ञापन


तीन सौ पुलिसकर्मी ऐढ़े स्थित टेंट सिटी और बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में वर्दी से इतर सूट-बूट में तैनात रहेंगे। बीती शाम इन पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में एसएसपी के समक्ष प्रजेंटेशन दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों के हावभाव और व्यवहार का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी प्रवासी भारतीयों का दिल जीतें। बातचीत का तरीका, हावभाव और व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि प्रवासी भारतीय जब वापस लौटें तो यूपी पुलिस की अच्छी यादें उनके पास हों। आयोजन के दौरान पुलिस अच्छे सहयोगी और मित्र की भूमिका में नजर आए। आमजन के साथ भी पुलिस मित्रवत भूमिका में दिखे। कहीं से भी शिकायत न आने पाए।
 

विदेश मंत्रालय का अस्थाई दफ्तर स्थापित

प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त आवास में विदेश मंत्रालय का अस्थाई कार्यालय स्थापित हो गया। पांच सदस्यीय टीम ने मंत्रालय से जुड़े काम भी शुरू कर दिए हैं। विदेश राज्यमंत्री जनरल (से.नि.) वीके सिंह भी शुक्रवार को वाराणसी पहुंच जाएंगे और प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन तक यहां कैंप करेंगे। इससे पहले वह प्रयागराज में 24 जनवरी के कार्यक्रम के लिए प्रवासी मेहमानों की सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।

प्रवासी सम्मेलन के लिए गुरुवार को विदेश मंत्रालय के अस्थाई कार्यालय के लिए कमिश्नर आवास को मंत्रालय को सौंप दिया गया है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की टीम यहीं से कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी करेगी और सारे कार्यों का संचालन करेगी।

शुक्रवार को विदेश राज्यमंत्री के वाराणसी पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय आयोजन स्थलों को अपनी देखरेख में ले लेगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 

टेंट सिटी तैयार, कल से होगी गुलजार

UP police gentlemen cops wearing suit boot and tie for this reason
टेंट सिटी बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला
प्रवासियों के प्रवास के लिए बनी टेंट सिटी को तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को टेंट सिटी में रिसेप्शन सहित विभागों के कार्यालय शुरू हो जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित कर दिए गए हैं। फिलहाल टेंट सिटी, हस्तकला संकुल और बड़ा लालपुर स्टेडियम में बाहरी लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।

तीन दिन सात सत्रों में होगी चर्चा
तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान सात सत्र होंगे। इनमें प्रवासी मेहमानों के साथ भारत में स्थितियों, परिस्थितियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। पहले सत्र में युवा प्रवासियों के साथ संवाद के बाद बाकी सत्रों में भारत में साइबर क्षमता, भारत में अवसर और चुनौतियां, कमजोर वर्ग के भारतीय नागरिकों के लिए कार्यरत भारतीय संगठन, आधुनिक भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका, अपशिष्ट प्रबंधन में प्रवासी भारतीयों की भूमिका और किफायती सौर ऊर्जा उत्पादन में प्रवासियों की क्षमता व योगदान पर चर्चा होगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा भोजन की निगरानी
प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान मेहमानों के खानपान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी रहेगी। तैयार होने वाले भोजन सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की लगातार सैंपलिंग के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

पूरब करेगा पश्चिम के सितारों का सत्कार

आतिथ्य परंपरा काशी का गौरव रही है और इसी का निर्वहन करने के लिए काशी वासी एक बार फिर तन-मन से तैयार हैं। मेजबानी के लिए इन्होंने दिल के साथ घर के द्वार भी खोल दिए हैं। विशिष्ट प्रवासी का सम्मान पाने वालों के सत्कार करने के लिए वह दोगुने उत्साह के साथ तैयारी में लगे हैं। चाहत बस इतनी है कि प्रवासी यहां से सुनहरी यादें लेकर लौटें। 

राष्ट्रपति से प्रवासी अवार्ड पा चुके यूएस के रमेश शाह भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इनके आतिथ्य का मौका मिला है गुरुधाम निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीनारायण खेमका के परिवार को। इस परिवार को एक और अतिथि का सत्कार का मौका मिला है और वह हैं यूएस के ही जाने माने आंकोलॉजिस्ट डॉ. भरत बराई। ये दोनों ही शनिवार को यहां पहुंच रहे हैं। डॉ. भरत बराई मुंबई के रहने वाले हैं और 1974 से यूएस में रह रहे हैं।

इनकी मेहमाननवाजी के लिए खेमका परिवार तैयारी में जुटा है। सीए व व्यवसायी संजीव खेमका कहते हैं कि इन दो विशिष्ट मेहमानों के सत्कार का मौका पाकर हम निहाल हैं। पत्नी प्रीति खेमका, बच्चे रिशिका व प्रियांश भी मेहमानों की आवभगत के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed