फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police department given notice to 122 policemen for reform for bad behavior in Varanasi

UP: महकमे की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं, 122 को दिया नोटिस; सुधार के लिए एक महीने की मोहलत

Mon, 15 Apr 2024 08:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 08:03 AM IST
सार

वाराणसी में पुलिस महकमे की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं होगी।ऐसे 122 पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस दिया गया है। सुधार के लिए एक महीने की मोहलत दी गई है। इस बीच पुलिस आयुक्त की गोपनीय टीम इनकी निगरानी करेगी। 

विज्ञापन
UP police department given notice to 122 policemen for reform for bad behavior in Varanasi
up police - फोटो : istock

विस्तार

ड्यूटी के दौरान शराब पीने व आमजन से दुर्व्यवहार के आदी, आदतन गैरहाजिर रहने वाले और भ्रष्टाचार की शिकायत के मामले में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर उनकी गोपनीय टीम ने 122 पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया है।

विज्ञापन


चिह्नित पुलिसकर्मियों को नोटिस देकर उन्हें अपना आचरण सुधारने के लिए एक महीने की मोहलत दी गई है। इस अवधि में उनकी नियमित निगरानी की जाएगी। एक माह का समय बीतने के बाद भी सुधार न होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वाराणसी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की कॉपी लेकर मुजफ्फरनगर गए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की गत 17 मार्च की रात शराब के नशे में धुत हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा था कि शराब पीने, जनता से दुर्व्यवहार करने वाले और भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्रम में कमिश्नरेट के तीन जोन के दो इंस्पेक्टर, 15 सब इंस्पेक्टर, 29 हेड कांस्टेबल, 73 हेड कांस्टेबल और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को चिह्नित कर नोटिस थमाया गया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि एक महीने में यदि संबंधित पुलिसकर्मियों ने खुद में सुधार नहीं किया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में नौकरी से बर्खास्तगी भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed