{"_id":"5b802ef142c7924666422298","slug":"up-police-constables-caught-eating-lunch-with-hardcore-criminals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए कुख्यात अपराधियों के साथ दावत उड़ा रहे थे पुलिसकर्मी, एसपी ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आए कुख्यात अपराधियों के साथ दावत उड़ा रहे थे पुलिसकर्मी, एसपी ने लिया एक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने कार्रवाई के लिए सोनभद्र पुलिस को भेजी रिपोर्ट
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों को कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान भले ही मौका का फायदा उठाकर कितने भी अपराधी फरार क्यों न हुए हों लेकिन यूपी पुलिस शायद इन हादसों से कुछ सीखने के लिए तैयार नहीं है। यूपी पुलिस को केवल अपनी मौज-मस्ती और पार्टी से मतलब है। ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी अपराधी को पुलिस पार्टी कराती नजर आई हो और उसकी किरकिरी न हुई हो लेकिन पुलिस है कि सुधरने का नाम ही नहीं लेती। ताजा मामला यूपी के चंदौली जिले का है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
भनक लगते ही निकले पुलिसकर्मी
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को चंदौली जिले में घटी घटना के बाद से यूपी पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोनभद्र जिला जेल से शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट में पेशी पर आए दो कुख्यात अपराधियों को पुलिसकर्मी होटल में खाना खिलाते मिले। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाल ने रेस्तरां में छापा मारा तो इस बात का खुलासा हुआ।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली एसपी संतोष सिंह ने सभी सातों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोनभद्र के एसपी को पत्र भेजा है। वाराणसी के शक्ति पर सदर कोतवाली में रंगदारी मांगने और मिर्जापुर के मंगल सिंह पर सैयदराजा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दोनों को सोनभद्र जिला जेल से यहां जिला जज के कोर्ट में पेश कराने के लिए शुक्रवार को एसआई रामनिवास यादव, कांस्टेबल अनूप चंद्र दुबे, कमलेश सिंह, अनूप सिंह, सुभाष यादव, दीपक श्रीवास्तव और चालक अशोक भारती सरकारी वाहन से चंदौली के लिए रवाना हुए। रास्ते में गंजख्वाजा के पास होटल पर गाड़ी रोककर पुलिसकर्मी, आरोपियों के साथ खाना खाने पहुंच गए।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने पर एसपी संतोष सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ को भेजा। इसकी भनक लगते ही पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। फिर एसपी ने सदर कोतवाल आशुतोष ओझा को कचहरी के समीप खड़े कैदी वाहनों की जांच का निर्देश दिया। यहां कचहरी के पास होटल पर छापा मारा गया तो सोनभद्र से पेशी पर आए दोनों आरोपी और पुलिस कर्मी भोजन करते मिले।