{"_id":"6a897881f583ae887d0ffbec","slug":"up-police-action-25-criminals-with-bounties-on-their-heads-arrested-in-varanasi-zone-in-23-days-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस की कार्रवाई: 23 दिन में वाराणसी जोन के 25 इनामी बदमाश गिरफ्तार, चंदौली ने मारी बाजी; 11 को दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस की कार्रवाई: 23 दिन में वाराणसी जोन के 25 इनामी बदमाश गिरफ्तार, चंदौली ने मारी बाजी; 11 को दबोचे
Sat, 22 Aug 2026 03:53 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:53 PM IST
सार
Varanasi News: चंदौली, मिर्जापुर और भदोही, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र के इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। चंदौली ने सर्वाधिक 11 इनामी बदमाश दबोचे।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : एआई
विस्तार
हत्या, लूट, फिरौती, तस्करी और गैंगस्टर समेत अन्य आरोपों में वांछित 10- 50 हजार तक के 25 इनामी बदमाशों को वाराणसी जोन पुलिस ने दबोचा। 29 जुलाई से 20 अगस्त तक के अभियान में सर्वाधिक 11 इनामी अपराधी चंदौली से गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
एडीजी नवीन अरोरा ने बताया कि चंदौली, मिर्जापुर और भदोही, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र के इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। चंदौली पुलिस का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा। मिर्जापुर और भदोही से तीन-तीन अपराधी पकड़े गए।
विज्ञापन
गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र और आजमगढ़ से दो-दो अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। सात पर 50000 रुपये का इनाम था। 16 अपराधियों पर 25000 रुपये का इनाम था। शेष दो अपराधियों पर 10000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी लूट, डकैती, हत्या और फिरौती के लिए अपहरण, दुष्कर्म, गैंगस्टर एक्ट, पशु-तस्करी, शराब तस्करी और चोरी के आरोपी भी शामिल थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; चंदौली में मौत का कहर: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस से बेहोश, तीन की मौत; एक गंभीर
50000 रुपये के इनामी अपराधियों में अपहरण मामले में गाजीपुर के विजय और संजय बिंद, लूट मामले में आजमगढ़ से राजू पत्थरकट और फिरौती के लिए अपहरण मामले में चंदौली के मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 50 हजार इनामी दिलीप कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।
चंदौली में सर्वाधिक पशु तस्करी, शराब तस्करी में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद लूट, हत्या, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।