फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat elections: Repolling for Pradhan and Zilla Panchayat seats vacant in Varanasi due to death of candidates

पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों की मौत होने पर वाराणसी में रिक्त हुईं प्रधान और जिला पंचायत की सीटें, फिर से मतदान कराने की तैयारी

Thu, 06 May 2021 09:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 09:17 AM IST
सार

नौ मई को ओदरहां गांव में प्रधान की रिक्त सीट पर होने वाले पुनर्मतदान की तैयारी शुरू।
चार प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर भी जल्द होगा चुनाव।

विज्ञापन
UP Panchayat elections: Repolling for Pradhan and Zilla Panchayat seats vacant in Varanasi due to death of candidates
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की मौत के चलते प्रधान की पांच और जिला पंचायत सदस्य की एक सीट रिक्त हो गई है। इनमें से सेवापुरी ब्लॉक के ओदरहां गांव में प्रधान की सीट पर नौ मई को फिर से मतदान होगा। इसके बाद 11 मई को मतगणना होगी। इस सीट पर चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

 
प्रशिक्षण देने के बाद पोलिंग पार्टियों की रवानगी आठ मई को होगी। बाकी सीटों पर भी जल्द चुनाव होगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से तारीख की घोषणा जल्द होगी।
विज्ञापन

 
सेवापुरी ब्लॉक के गांव ओदरहां में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी शीला देवी की मतदान के एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसके चलते यहां प्रधान पद पर चुनाव नहीं हुआ था। पिंडरा ब्लॉक के नंदापुर के ग्राम प्रधान की जीत के बाद मौत हो गई। प्रधान पद की प्रत्याशी सुनरा देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरिस्ती के ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई प्रत्याशी निर्मला की मौत 26 अप्रैल को हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिवदशा में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए प्रत्याशी धर्मदेव यादव की भी मतगणना से पूर्व मौत हो गई थी। चोलापुर विकास खंड के चुमकुनी गांव निवासी वीणा सिंह छित्तमपुर गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं। बीमारी के चलते 29 अप्रैल को वीणा सिंह की मौत हो गई थी। उधर चिरईगांव सेक्टर 4 से विजयी जिला पंचायत सदस्य सुशीला सोनकर की मौत होने से सीट रिक्त हो गई है।
 
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि ओदरहां गांव में प्रधान की रिक्त सीट पर होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। बाकी सीटों पर भी जल्द चुनाव होगा। इसके लिए आयोग की ओर से तारीख का एलान किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed