{"_id":"60911df6268fde29fd7e8236","slug":"up-panchayat-elections-can-challenge-the-election-by-filing-a-petition-in-the-competent-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव : सक्षम न्यायालय में याचिका दायर कर चुनाव को दे सकते हैं चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव : सक्षम न्यायालय में याचिका दायर कर चुनाव को दे सकते हैं चुनौती
Tue, 04 May 2021 03:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 May 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के परिणाम के साथ ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया। आरओ से लेकर चुनाव आयोग तक से शिकायत की जा रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने पत्र जारी कर कहा है कि सक्षम न्यायालय में चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त लाल बिहारी का पत्र आया है। पत्र के अनुसार मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही आयोग का अधिकार खत्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दे सकते हैं। जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पद के लिए चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका जिला जज के यहां दायर कर सकते हैं।
विज्ञापन