फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Elections: 36 District Panchayat Members Result Declared, Recounting in 2 Seats Continued

यूपी पंचायत चुनाव : हल्ला हंगामे के बीच 36 जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित, 2 सीटों पर रिकाउंटिंग जारी

Tue, 04 May 2021 08:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 May 2021 08:17 PM IST
सार

वाराणसी में चिरईगांव सेक्टर 4 की प्रत्याशी सुशीला सोनकर की मौत होने से यह सीट रिक्त हो गई

विज्ञापन
UP Panchayat Elections: 36 District Panchayat Members Result Declared, Recounting in 2 Seats Continued
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में तीसरे दिन हल्ला हंगामे के बीच जिला पंचायत सदस्यों का बाकी परिणाम घोषित किया गया। मंगलवार की शाम तक 36 जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हरहुआ के सेक्टर नंबर 1 और सेक्टर नंबर 4 पर  रिकाउंटिंग चल रही है। रिकाउंटिंग पूरी होने के बाद यहां का परिणाम घोषित किया जाएगा। चिरईगांव सेक्टर 4 की प्रत्याशी सुशीला सोनकर की मौत होने के चलते यह सीट रिक्त हो गई है।

विज्ञापन


सुबह से ही जिला मुख्यालय स्थित एडीएम वित्त के कार्यालय में जीते हुए प्रत्याशी अपना प्रमाण पत्र लेने के लिए आए। इस दौरान कई सीटों पर जीत हार के बाद भी प्रत्याशी विरोध कर रहे थे। उधर सपा के पदाधिकारी हरहुआ के कृषक इंटर कॉलेज में डटे रहे। लगातार रिकाउंटिंग पर नजर बनाए हुए हैं। सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि हरहुआ सेक्टर 1 में उनकी प्रत्याशी 41 वोटों से जीत चुकी थी। बाद में जबरदस्ती यहां की रिकाउंटिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


इसी प्रकार बसपा के जिलाध्यक्ष नवीन भारत ने कहा कि हरहुआ सेक्टर 4 में उनके पार्टी के प्रत्याशी सुभाष चंद्र जैसल 1200 वोटों से चुनाव जीत गए थे। जब प्रमाण पत्र लेने आए तो दूसरे को प्रमाण पत्र दिया जाने लगा। पिंडरा के सेक्टर 5 के प्रत्याशी भी एडीएम वित के यहां हंगामा कर रहे थे। आरोप लगाया कि जानबूझकर सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को जिताया जा रहा है। उन्होंने आरओ पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार 34 सीटों पर परिणाम जारी कर जीतने वाले को प्रमाण पत्र दिया गया है। जबकि बाकी सीटों पर कंपाइलेशन का काम जारी है। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि हरहुआ सेक्टर 1 और सेक्टर 4 में हार जीत का अंतर कम है। इस नाते इस सीट पर आपत्ति आई है। इसके निस्तारण के लिए रिकाउंटिंग की चल रही है। गिनती के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

जिला पंचायत के 36 सदस्यों की सूची
जिला पंचायत वार्ड - उम्मीदवार - प्राप्त वैध मत
चोलापुर प्रथम - राधिका - 12761
चोलापुर द्वितीय - अजनी नंदन - 5178
चोलापुर तृतीया - बबिता सोनकर - 4303
चोलापुर चतुर्थ - राजेश - 5349
चोलापुर पंचम - सरोज - 6274
पिंडरा प्रथम - सिकंदर मिश्रा - 4825
पिंडरा द्वितीय - गौतम सिंह - 4509
पिंडरा तृतीया - सविता - 11923
पिंडरा चतुर्थ - कंचन देवी - 6497
पिंडरा षष्टम - अरुण - 3374
बड़ागांव प्रथम - अर्चना - 5031
बड़ागांव द्वितीय - पूजा वर्मा - 7935
बड़ागांव तृतीया - सुनील कुमार वर्मा - 8747
बड़ागांव चतुर्थ - शैलेन्द्र कुमार यादव - 3750
बड़ागांव पंचम - शरद सिंह - 7122
सेवापुरी प्रथम - स्वाति सिंह - 8578
सेवापुरी द्वितीय - इन्दू सिंह - 9991
सेवापुरी तृतीया - अमन कुमार सिंह - 5889
सेवापुरी चतुर्थ - पदमा सिंह - 8994
आराजीलाइन प्रथम - चमेली - 10001
आराजीलाइन द्वितीय - रेनू - 10706
आराजीलाइन तृतीया - जितेन्द्र सिंह - 5756
आराजीलाइन चतुर्थ - सुनिल कुमार सिंह - 8799
आराजीलाइन पंचम - ललित - 7635
आराजीलाइन षष्टम - दर्शन यादव - 6312
आराजीलाइन सप्तम - रोमा सिंह - 5127
काशीविद्यापीठ प्रथम - सरिता देवी - 3763
काशीविद्यापीठ द्वितीय - सरिता यादव - 9212
काशीविद्यापीठ तृतीया - पूनम मौर्या - 9660
काशीविद्यापीठ चतुर्थ - चन्दा यादव - 6504
हरहुआ द्वितीय - मूलचन्द यादव - 3896
हरहुआ तृतीया - पुष्पाजली - 6708
चिरईगांव प्रथम - कैलाश - 9802
चिरईगांव द्वितीय - वन्दना - 4626
चिरईगांव तृतीया - रामधारी - 6984
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed