फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Panchayat Election: 3768 Nomination Forms Sold In Varanasi, Block-wise Officer Appointed For Monitoring

यूपी पंचायत चुनाव: वाराणसी में बिके 3768 नामांकन फार्म, निगरानी के लिए ब्लॉकवार अधिकारी नियुक्त

Wed, 31 Mar 2021 11:44 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 31 Mar 2021 11:44 PM IST
सार

  • जिलाधिकारी ने बैठक कर असलहों को जमा कराने और शांतिभंग की आशंका वालों को चिह्नित करने का दिया निर्देश
     

विज्ञापन
UP Panchayat Election: 3768 Nomination Forms Sold In Varanasi, Block-wise Officer Appointed For Monitoring
पंचायत चुनाव

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निगरानी के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बुधवार को अपर जिलाधिकारियों को ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाधिकारी ने शस्त्र जमा कराने और शांतिभंग की आशंका वाले व्यक्तियों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया। वहीं एलटी कालेज और आठों ब्लॉकों से बुधवार को 3768 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई।

विज्ञापन


कैंप कार्यालय पर चुनाव की तैयारी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एडीएम प्रोटोकॉल को हरहुआ व सेवापुरी, एडीएम सिटी को काशी विद्यापीठ व आराजी लाइन, एडीएम नागरिक आपूर्ति को पिंडरा व बड़ागांव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्य पालक अधिकारी, वीडीए सचिव को चोलापुर व चिरईगांव की जिम्मेदारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लॉक पर चुनाव की तैयारियों के कार्यों को अपनी निगरानी में कराएंगे। जिलाधिकारी ने 10 दिनों का भ्रमण चार्ट तैयार करने और कंट्रोल रूम को प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्रतिदिन निपटारा करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


मतदाता सूची को अधिक दाम में बेचने की शिकायत मिलने पर नामिनेशन फाइल करने वालों को ही मतदाता सूची उपलब्ध कराने तथा गांवों में उचित स्थान पर मतदाता सूची चस्पा कराने का निर्देश दिया। हर ब्लॉक पर तथा मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि के बाहर खाने पीने की दुकानों के स्टाल लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से कराएं पालन

उन्होंने निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम का पुख्ता इंतजाम के साथ ही पहरेदारी का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि 7 व 8 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन किया जाएगा। पहले से ब्लॉक मुख्यालयों पर बैरिकेडिंग आदि करा ली जाए। प्रत्येक ब्लॉक के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल से 18 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मतदान के बाद वहीं पर मतपेटियों को जमा किया जाएगा। बैठक में एसपी ग्रामीण अमित वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नामांकन के लिए खरीदे गए 3768 फार्म 

एलटी कॉलेज और आठों ब्लॉकों से बुधवार को भी नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। जिसमें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 3768 फार्म खरीदे गए। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 160 फार्म खरीदे गए। इसके अलावा प्रधान पद के लिए 1686 फार्म बिचे गए। बीडीसी के लिए 1320 फार्म खरीदे गए हैं। इनके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 644 फार्म खरीदे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed