फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up panchayat by election today continues in varanasi latest update Social distancing not followed at polling centre

UP Panchayat By Election 2021: वाराणसी में दोपहर तीन बजे तक 54 प्रतिशत वोटिंग, मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

Sat, 12 Jun 2021 05:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Jun 2021 05:31 PM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए वाराणसी के सात विकास खंडों के 150 बूथों पर वोटिंग जारी है। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 54 प्रतिशत  मतदान हुआ। 

विज्ञापन
up panchayat by election today continues in varanasi latest update Social distancing not followed at polling centre
यूपी पंचायत उपचुनाव: सेवापुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत गोराई में मतदान केंद्र का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक 54 प्रतिशत हुआ है। वाराणसी जिले में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। उपचुनाव के लिए वाराणसी के सात विकास खंडों के 150 बूथों पर वोटिंग जारी है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल के बीच शुरू हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर एक तरफ जहां चुनाव आयोग काफी सतर्क है तो वहीं प्रशासन ने भी कोरोना और शांतिपूर्वक मतदान कराने को लेकर पहले से ही तैयारी की है। लेकिन मतदान केंद्रों पर भीड़ के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है। कई मतदाता बिना मास्क में और सामाजिक दूरी का नियम तोड़ते नजर आए।
विज्ञापन


पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ। पिंडरा, चोलापुर और चिरईगांव में प्रधान के तीन पदों पर चुनाव होना है। इसके अलावा चिरईगांव सेक्टर नंबर 4 में जिला पंचायत सदस्य के एक पद और सात ब्लॉकों में 207 ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव के लिए मतदान जारी है। सेवापुरी, काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन व बड़ागांव में सदस्यों के लिए क्रमश: नौ, छह, 18 व 12 बूथ बनाए गए हैं। आठ जोनल व 41 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मतदान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। ग्राम पंचायत सदस्यों चुनाव के लिए सुरक्षाकर्मी पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार, चुनाव के लिए वाराणसी जिले में 66 मतदान केंद्र व 150 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed