फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP nikay chunav Results to be Announced tomorrow

निकाय चुनावः कल बनेगी शहर की सरकार, राजनीतिक दलों की बढ़ी धड़कनें

Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
UP nikay chunav Results to be Announced tomorrow
निकाय चुनाव
यूपी निकाय चुनाव की मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। किसकी जीत होगी और किसकी हार इसका फैसला शुक्रवार को होगा। चुनाव परिणाम को लेकर सभी राजनीतिक दलों की धड़कने तेज हो गईं हैं। कोई भी राजनीतिक दल अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर नहीं आ रहे हैं। मतदान के बाद प्रत्याशियों की जीत हार की तस्वीरें साफ हो जाती थीं। इस बार कोई भी राजनीतिक दल दावें के साथ जीत के बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है। मतदान के बाद भी अभी तक सब कुछ बिखरा-बिखरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


राजनीति विश्लेषकों का कहना है कि लोकसभा चुनाव रहा हो या विधानसभा चुनाव सभी में मतदान के बाद तस्वीर काफी हद तक सामने आ जाती थी।  बीजेपी जो लगातार चार बार से मेयर पद पर कब्जा जमाती चली आ रही है वहां भी इस बार जीत को लेकर पार्टी के नेता पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं।
विज्ञापन


 दरअसल इसके पीछे तीनों प्रमुख दलों में भितरघात, मुस्लिम मतों का विभाजन माना जा रहा है। जिस तरह से शुरूआती दौर में लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच दिख रही थी वहीं मतदान के नजदीक पहुंचते पहुंचते सपा ने भी लड़ाई में अच्छी खासी घुसपैठ कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शुरूआत में जहां यह माना जा रहा था कि मुस्लिम मतों का कांग्रेस के पक्ष में ध्रुवीकरकण होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह माना जाता रहा है कि मुस्लिम मतों में बंटवारे का लाभ भाजपा को मिलता है लेकिन इस बार वह समीकरण भी सहीं नहीं बैठा।

पार्टी के नेता जो यह कहते रहे कि मेयर तो भाजपा का ही होगा उनकी भी बोलती बंद है। कांग्रेस में भी निराशा है तो लड़ाई को त्रिकोणात्मक बनाने वाली समाजवादी पार्टी के नेता भी असमंजस में हैं। सभी का कहना है कि एक दिसंबर को परिणाम आने के बाद ही खुलासा होगा।

जीतने के बाद निर्दलों को गले लगाएगी भाजपा

UP nikay chunav Results to be Announced tomorrow
भाजपा का लोगो
चुनाव जीतने के बाद कई निर्दलों को भाजपा गले लगाएगी। निकाय चुनाव में पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले कई निर्दल प्रत्याशियों के जीत की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी जीतने वाले निर्दलों को पार्टी अपने में शामिल कर सदन में अपनी संख्या बढ़ाएगी। 

गुजरात चुनाव प्रचार में जाएंगे कई पदाधिकारी 
गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा काशी क्षेत्र के कई पदाधिकारी जाएंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो अभी मतगणना तक पार्टी के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी प्रदेश में रहेंगे। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद के बाद पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में भाग लेने जाएंगे। इनमें प्रदेश के अलावा, क्षेत्र, और महानगर के कई नेता शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed