फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 samajwadi party Omprakash Singh election in charge of Varanasi

UP Nikay Chunav 2023: सपा ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को बनाया वाराणसी नगर निगम का चुनाव प्रभारी

Thu, 20 Apr 2023 09:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 09:51 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम चुनाव में गुरुवार को प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद चुनावी जंग की तस्वीर साफ हो गई है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह को वाराणसी का प्रभारी बनाया है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 samajwadi party Omprakash Singh election in charge of Varanasi
सपा नेता ओमप्रकाश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को यूपी के निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने वाराणसी नगर निगम के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह को चुनाव प्रभारी नामित किया गया है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की वाराणसी में काफी पकड़ है। इसे देखते हुए पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से 8 बार विधायक चुने गए हैं। गाजीपुर के एक बार सांसद भी रहे हैं। सपा सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वे मतदान तक बनारस में रहकर चुनाव प्रचार को धार देंगे।
विज्ञापन


सूबे की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम सीट पर भाजपा लगातार पांच बार से कब्जा है। वाराणसी में इस बार मेयर सीट अनारक्षित हुई है। तीन प्रमुख दलों कांग्रेस, सपा और भाजपा ने सवर्ण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।  सपा ने डॉ. ओपी सिंह को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में मेयर के 11 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, पार्षद पद के 636 प्रत्याशी डटे

सपा ने चुनाव संचालन समिति का किया गठन

UP Nikay Chunav 2023 samajwadi party Omprakash Singh election in charge of Varanasi
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। समिति के प्रभारी का दायित्व पूर्व सचिव डा. उमाशंकर को दिया है। इसकेअ लावा सह प्रभारी पूर्व जिला महासचिव गणेश यादव, पूर्व प्रदेश सचिव हीरालाल मौर्य को बनाया है। इसके अलावा उत्तरी विधानसभा का प्रभारी अशफाक अहमद डब्ल्यू, कामेश्वर दीक्षित को दक्षिणी और पूजा यादव को कैंट विधानसभा की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा 65 अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

सपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

लगातार दूसरी बार सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद सुजीत यादव का वाराणसी प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे लखनऊ मार्ग से बाबतपुर चौराहा पहुंचे। यहां ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद काजीसराय, हरहुआ, वाजिदपुर, परमपुर, कोरोता बाजार, लोहता पहुंचे। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed