फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 If someonenot have Voter ID card then how will they vote

UP Nikay Chunav 2023: अगर किसी के पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो कैसे दे पाएंगे वोट? जानिए क्या है तरीका

Wed, 03 May 2023 10:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 May 2023 10:37 PM IST
सार

यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को है। अगर आपका वोटर आईडी कार्ड गुम हो गया है तो भी आपको वोट करने से नहीं रोका जा सकता है। वोटर आईडी के गुम हो जाने पर भी आप बिना मतदान कर सकते हैं। इसके लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 If someonenot have Voter ID card then how will they vote
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को है।  चुनाव के लिए पार्टियों और उम्मीदवारों ने प्रचार में अपना दम लगा लिया है और अब जनता को ईवीएम में उनकी किस्मत कैद करनी है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। ऐसे में आपका सवाल होगा कि आप वोट कैसे डालेंगे?

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डालने का विकल्प दिया है। जानिए कैसे?  ऐसे सभी नागरिक वोट डाल सकेंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट में होगा। वोटर लिस्ट में नाम होने पर आप अगर वोटर आईडी कार्ड के बगैर भी वोट डाल सकेंगे। हालांकि, इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित इन दस्तावेजों में से किसी एक का आपके पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी मंडल के 24.37 लाख मतदाता डालेंगे वोट, काशी में तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या दस्तावेज दिखाने होंगे?

UP Nikay Chunav 2023 If someonenot have Voter ID card then how will they vote
वोटर आईडी कार्ड नहीं तो कैसे करें वोट - फोटो : अमर उजाला
  • मतदाता फोटो पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकायों एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटो परिचय पत्र
  • बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
  • फोटोयुक्त पेंशन व संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख
  • फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र
  • फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस
  • शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र
  • श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर
  • सांसद, विधायक एवं एमएलसी को जारी सरकारी पहचान पत्र और राशन कार्ड।

मतदान केंद्र पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान

- मतदान केंद्र के बाहर जाकर लिस्ट में नाम देखें और पर्ची लें। मतदान के समय अंगुली पर स्याही लगवाने से इन्कार करने वाले मतदाता मतदान से वंचित हो जाएंगे।

कैसे पता चलेगा वोट पड़ा या नहीं

UP Nikay Chunav 2023 If someonenot have Voter ID card then how will they vote
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी नगर निकाय चुनाव में मेयर और 100 पार्षद पद का चुनाव ईवीएम से होगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष और 10 सदस्य का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। ईवीएम में नोटा सहित 16 प्रत्याशियों के नाम होंगे। लाल बत्ती के साथ बीप की आवाज सुनाई देगी तो मानिए आपको वोट पड़ गया है।

फोन कर जानें अपना बूथ

निकाय चुनाव के लिए वाराणसी नगर निगम की ओर से पांचों जोन में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आम जनता इन कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर फोन करके अपना मतदान केंद्र व बूथ के बारे में जानकारी ले सकती है। नगर आयुक्त शिपू गिरि के अनुसार आदमपुर जोन के लिए पवित्रेश जेटली मोबाइल नंबर 7985689277 है।

इसी प्रकार भेलूपुर जोन में श्याम जी 9935351755, दशाश्वमेध जोन में धर्मेंद्र वर्मा 7311149360, कोतवाली जोन में मनोज कुमार 7905922140 और अशोक कुमार 6394853239 हैं। इसके अलावा वरुणा पार जोन के लिए मिलन कुमार सिंह 9795746636 हैं। इनके मोबाइल पर फोन कर कोई भी व्यक्ति अपने मतदान केंद्र व बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

हर दो घंटे पर जारी होगा मतदान प्रतिशत

UP Nikay Chunav 2023 If someonenot have Voter ID card then how will they vote
बस में सवार होते मतदानकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विकास भवन स्थित चुनाव कंट्रोल रूम के नंबर 0542-2990588 पर किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी सूचना दे सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह के अनुसार चुनाव कंट्रोल रूम से हर दो-दो घंटे पर मतदान प्रतिशत लिया जाएगा।

दो-दो घंटे पर चुनाव में मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा। पहला मतदान प्रतिशत नौ बजे, फिर 11, एक बजे जारी किया जाएगा। इसके बाद तीन बजे फिर पांच बजे मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा। अंतिम मतदान प्रतिशत छह बजे के बाद जारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed