फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP MLC Election 2022 Speculation End after BJP candidates declared on three seats of Purvanchal varanasi jaunpur and mirzapur

UP MLC Election: अटकलों पर लगा विराम, नामांकन के अंतिम दिन पूर्वांचल की तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित

Mon, 21 Mar 2022 01:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 01:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा ने पूर्वांचल की तीन सीटों (वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर) पर सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 Speculation End after BJP candidates declared on three seats of Purvanchal varanasi jaunpur and mirzapur
बृजेश सिंह प्रिंसू, डा. सुदामा सिंह पटेल और विनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। एमएलसी चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि पूर्वांचल की तीन सीटों (वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर) पर भाजपा ने वॉकओवर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह भाजपा ने जौनपुर से  बृजेश सिंह प्रिंसू, मिर्जापुर-सोनभद्र से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह और वाराणसी से डा. सुदामा सिंह पटेल को  स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उधर, बसपा और कांग्रेस ने भी अब तक एमएलसी चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। आज ही नामांकन का अंतिम दिन है।

विज्ञापन

2016 में भाजपा ने किया था बृजेश सिंह का समर्थन

वाराणसी में एमएलसी पद के लिए प्रत्याशी घोषित डा. सुदामा सिंह पटेल  भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। वाराणसी में सपा ने उमेश को मैदान में उतारा है। वहीं सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव वर्ष 2016 में भाजपा ने  बृजेश सिंह के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था और समर्थन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी चर्चा थी कि पार्टी ने अपने विधायक सुशील सिंह के चाचा बृजेश सिंह के लिए इस बार भी मैदान खाली छोड़ दिया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में वाराणसी में रोचक मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज अंतिम दिन होने वाले नामांकन पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इसके बाद 24 मार्च को नाम वापसी के साथ ही स्थिति स्पष्ट होगी। बृजेश सिंह की पत्नी पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा ने भी नामांकन दाखिल किया है। 
पढ़ें: भाजपा ने आजमगढ़ में सपा विधायक रमाकांत के बेटे पर लगाया दांव, बलिया-गाजीपुर में रोचक मुकाबला

मिर्जापुर में विनीत सिंह और जौनपुर में बृजेश सिंह प्रिंसू पर भाजपा ने खेला दांव

मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह उम्मीदवार घोषित किया है। बीते साल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना दल (एस) के लिए विनीत सिंह ने काफी मेहनत की थी।

वहीं जौनपुर में पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह के करीबी सीटींग एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ प्रिंसू को जौनपुर स्थानीय प्राधिकरण से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। मिर्जापुर में विनीत सिंह की गिनती बाहुबलियों में होती है। विनीत सिंह वाराणसी के चोलापुर विकासखंड के गोला गांव के रहने वाले हैं। 2010 में ये मिर्जापुर जिले से बसपा के टिकट पर एमएलसी चुने गए थे। 

गाजीपुर में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, बलिया में रोचक मुकाबला

विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने गाजीपुर से विशाल सिंह चंचल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनके खिलाफ सपा के भोला नाथ शुक्ल मैदान में हैं। पिछली बार चंचल निर्दल मैदान में थे। गाजीपुर में विधानसभा चुनाव में सातों सीट पर सपा का कब्जा होने से चुनाव बहुत कांटे का हो गया है। वहीं, पिछले साल हुए ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा।

जिससे यह चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार के एमएलसी चुनाव में जिले का राजनीतिक और अन्य समीकरण काफी बदल गया है। ऐसे में 3132 वोटों में किस पार्टी के उम्मीदवार अधिक वोटों को जुटा पाते हैं। इसका कयास लगा पाना अभी काफी मुश्किल है। वहीं बलिया में एमएलसी चुनाव दिलचस्प होने के आसार हैं।

भाजपा ने वर्तमान एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू को ही प्रत्याशी बनाया है। रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू तीन बार से बलिया से एमएलसी हैं। हर बार उनके दल अलग रहे हैं। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा से पाला बदल कर भाजपा में आ गए थे। इस बार उनके सामने समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे अरविंद गिरी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed