फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Minister Swatantra dev Singh lashed out at opposition in varanasi and target Samajwadi party congress

Varanasi: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विपक्ष पर बरसे, बोले- पहले की सरकारों में आतंकवादी बाहर और ईमानदार अंदर

Thu, 12 Oct 2023 07:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Oct 2023 07:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक की। मीडिया से बातचीत में विपक्ष और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
UP Minister Swatantra dev Singh lashed out at opposition in varanasi and target Samajwadi party congress
वाराणसी के सर्किट हाउस में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर आए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले आए दिन बम विस्फोट और पत्थरबाजी की घटनाएं होती थी। अब देश मजबूत हाथों में है। अब किसी भी आतंकी संगठन की हिम्मत नहीं होती कि वो देश विरोधी घटना को अंजाम दें। पहले की सरकारों में आतंकवादी बाहर और ईमानदार अंदर होते थे।

विज्ञापन


देवरिया में जमीन विवाद में हुए हत्याकांड मामले में आरोपियों के घर पर  बुलडोजर की कार्रवाई पर कहा कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अखिलेश यादव के दीवार फांदकर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश बताएं कि वो वहां क्यों गए थे।

विज्ञापन

दुनिया के किसी भी देश में रहने वाले भारतीय पूरी तरह सुरक्षित

स्वतंत्र देव सिंह ने एक सवाल पर कहा कि आज श्रीनगर पूरी तरह सुरक्षित है। वहां के बच्चे कभी पत्थर फेंकते थे, आज डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का जीडीपी बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में दुनिया के किसी भी देश में रहने वाले भारतीय  पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'दरोगा जी हमारी शादी करवा दो', प्रेमी जोड़े की गुहार पर थाना परिसर बना मंडप, पुलिस बनी बराती- घराती
 

यूपी में कानून का राज

उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान वहां रह रहे देश के लोगों को सुरक्षित अपने देश में लाने का जिक्र किया। कहा कि उस समय भी लोगों को सुरक्षित देश में लाया गया। वर्तमान समय में इस्त्राइल एवं फलस्तीन युद्ध के दौरान भी उन देशों में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित लाने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज हैं। गुंडे व आतंक फैलाने वाले लोग जेल में है। पहाड़ी क्षेत्रों में कुओं के निर्माण से सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में किसानों के लिए अच्छे कार्य हो रहे हैं।

अभियान चलाकर नहरों की सफाई कराएं

जल शक्ति मंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों से कहा कि रबी फसल के दौरान किसानों को नहरों के टेल तक पानी पहुंचाएं। युद्धस्तर पर अभियान चलाकर नहरों की सफाई कराएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रबी फसल का लक्ष्य है। पिछले फसल के दौरान सूखा की स्थिति रही। वाराणसी में 600 किलोमीटर नहर का संचालन कराकर सीमा तक पानी पहुंचाएं।

यहां कुछ नहर में शारदा सहायक, लखीमपुर से पानी लाकर काशी की सीमा तक नहरों में पानी दिया गया। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पाइपलाइन परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर कत्तई शिथिलता न बरती जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed