वाराणसी: इंटरलॉकिंग का शिलान्यास करने बिना हेलमेट लगाए स्कूटी चलाकर पहुंचे यूपी के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सोमवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बिना हेलमेट के ही सड़क पर स्कूटी दौड़ाई। शिलान्यास कार्यक्रम में बिना हेलमेट स्कूटी चलाकर मंत्री पहुंच गए तो लोग देखते ही रह गए। लोगों का कहना था कि जब मंत्री ही नियमों की अनदेखी करेंगे तो जनता का भी इस पर विपरीत असर पड़ेगा।
शहर दक्षिणी से विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के हाथों सोमवार को घोसियारी टोला में इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास होना था। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग मंत्री के वाहनों के काफिला के इंतजार में थे, तभी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी खुद स्कूटी चलाकर वहां पहुंचे। स्कूटी चलाकर अपने बीच मंत्री को आता देख मौजूद लोगों के चेहरे पर एक बार मुस्कान जरूर छाई लेकिन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के हेलमेट न पहने होने से लोगों की मुस्कान पलभर में गायब हो गई। उनका कहना था कि जब मंत्री ही ऐसा करेंगे तो लोगों पर इसका क्या असर होगा। सूचना विभाग से जारी की गई फोटो में मंत्री बिना हेलमेट स्कूूटी चला रहे हैं और बिना हेलमेट के ही एक व्यक्ति पीछे बैठा है।
जल निकासी व इंटर लॉकिंग कार्य का किया शिलान्यास
राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 33.22 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत घसियारी टोला त्रिदेव मंदिर के पास जल निकासी व इंटर लॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क की लंबाई 735 मीटर, क्षेत्रफल 1481.50 वर्ग मीटर और नाली की लंबाई 500 मीटर है।