{"_id":"60ba2d908ebc3e0bf3182620","slug":"up-minister-ashutosh-tandon-visit-varanasi-hold-a-meeting-regarding-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज वाराणसी आएंगे प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन, कोरोना को लेकर अधिकारियों संग करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वाराणसी आएंगे प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन, कोरोना को लेकर अधिकारियों संग करेंगे बैठक
Sat, 05 Jun 2021 09:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:26 AM IST
सार
नगर विकास, शहरी समग्र विकास और जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन जिला भाजपा एवं भाजपा महानगर कोर कमेटी की बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री आशुतोष टंडन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास और जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन शुक्रवार शाम 8 बजे वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह दूसरे दिन सुबह साढ़े 9 बजे वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
करीब 11 बजे वह सर्किट हाउस में एक घंटे तक कोरोना बचाव-राहत, सेवा कार्यों एवं अन्य विषयों पर भाजपा महानगर कोर कमेटी की बैठक करेंगे। दोपहर दो कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन