फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Lok Sabha Election Result 2024 Samajwadi Party won 10 out of 13 seats in Purvanchal BJP lost six seats

UP Chunav Results 2024: पूर्वांचल की सियासत का बदला रंग भगवा से हुआ लाल, सपा ने 13 में से 10 सीटें जीतीं

Wed, 05 Jun 2024 08:27 AM IST
शाहरुख खान राहुल दुबे, अमर उजाला, वाराणसी
राहुल दुबे, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jun 2024 08:27 AM IST
सार

पूर्वांचल की सियासत का रंग भगवा से हुआ लाल हो गया है। सपा ने 13 में से 10 सीटें जीतीं हैं। मोदी ने जीत की हैट्रिक लगाई है, लेकिन जीत का अंतर कम रहा। देश के दूसरे ऐसे पीएम हैं, जो एक सीट से तीसरी बार संसद चुने गए हैं। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Result 2024 Samajwadi Party won 10 out of 13 seats in Purvanchal BJP lost six seats
UP Lok Sabha Election Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के राजनीति नक्शे का रंग मंगलवार को बदल गया। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भगवा छाया था, जो बदलकर अब लाल हो गया। पूर्वांचल की 13 सीटों में से भाजपा ने दो पर जीत दर्ज की है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को चुनाव हराया है। इस बार के चुनाव में पीएम मोदी के जीत का अंतर कम हुआ है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी से लगातार तीन बार चुनाव जीतने के शंकर प्रसाद जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो एक संसदीय सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए। 
विज्ञापन


यह रिकॉर्ड अभी तक पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम था। वह फूलपुर से लगातार तीन बार सांसद चुने गए थे। भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को जीत मिली है। इसी तरह एनडीए में शामिल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर सीट पर जीत हासिल की है। बाकी सभी 10 सीटों पर सपा प्रत्याशी जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और लालगंज से दरोगा प्रसाद सरोज जीते हैं। वहीं, गाजीपुर में सपा के अफजाल अंसारी की जीत हुई। घोसी में राजीव राय को जीत मिली है। राय ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को हराया है। 

इसी तरह बलिया में पहली बार कोई ब्राह्मण सांसद बना है। सपा के सनातन पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को शिकस्त दी है। राबर्ट्सगंज सपा के छोटेलाल खरवार ने जीत हासिल की और जौनपुर में सपा टिकट पर बाबू सिंह कुशवाहा विजयी हुए हैं। 

मछलीशहर (सुरक्षित) सीट से सपा की युवा प्रत्याशी अधिवक्ता प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। 25 वर्षीय प्रिया पहली बार चुनाव लड़कर जीती हैं। सलेमपुर से सपा के रमाशंकर राजभर जीते हैं।

केंद्रीय मंत्री, दिग्गज भी हारे चुनाव
पूर्वांचल में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय हैट्रिक नहीं लगा सके वह चंदौली से चुनाव हार गए। उन्हें सपा के बिरेंद्र सिंह ने मात दी है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे भाजपा से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर मैदान में और चुनाव हार गए। यहां नारद राय भी ऐन वक्त पर भाजपा में आए मगर पार्टी को उसका कोई फायदा नहीं मिला।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2022 के उपचुनाव में सपा के धर्मेंद्र सिंह को चुनाव हराया था मगर इस चुनाव में वह सीट गंवा बैठे। गाजीपुर सीट पर भाजपा ने पारसनाथ राय को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का करीबी भी कहा जाता है मगर वह भी सीट गंवा बैठे।

लोकसभा सीट विजेता उपविजेता
वाराणसी नरेंद्र मोदी (भाजपा) अजय राय(कांग्रेस)
भदोही विनोद बिंद (भाजपा) ललितेश (टीएमसी)
मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल (अपना दल) रमेश चंद बिंद(सपा)
चंदौली वीरेंद्र सिंह (सपा) डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय(भाजपा)
बलिया सनातन पांडेय (सपा) नीरज शेखर (भाजपा)
आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव (सपा) दिनेश लाल यादव (भाजपा)
लालगंज (सु.) दरोगा सरोज (सपा) नीलम सोनकर (भाजपा)
गाजीपुर अफजाल अंसारी (सपा) पारसनाथ राय (भाजपा)
घोसी राजीव राय (सपा) डॉ, अरविंद राजभर (सुभासपा)
राबर्ट्सगंज(सु.) छोटेलाल(सपा) रिंकी कोल(अपना दल)
जौनपुर बाबू सिंह (सपा) कृपाशंकर सिंह (भाजपा)
मछली शहर प्रिया सरोज (सपा) बीपी सरोज (भाजपा)
सलेमपुर रमाशंकर राजभर (सपा) रविंद्र कुशवाह (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed