{"_id":"663061670e4605f688020c96","slug":"up-lok-sabha-election-2024-pm-narendra-modi-can-file-his-nomination-on-may-13-strategy-decided-in-meeting-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narendra Modi: पीएम मोदी 13 मई को कर सकते हैं नामांकन... शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में दाखिल करेंगे पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narendra Modi: पीएम मोदी 13 मई को कर सकते हैं नामांकन... शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में दाखिल करेंगे पर्चा
Tue, 30 Apr 2024 08:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Apr 2024 08:41 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को नामांकन कर सकते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने चुनावी केंद्रीय कार्यालय में बैठक कर रणनीति बनाई है। सातवें चरण का नामांकन सात मई से शुरू हो रहा है। 14 मई को नामांकन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को नामांकन कर सकते हैं। इसकी रणनीति सोमवार को महमूरगंज के तुलसी उद्यान स्थित चुनावी कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बैठक कर बनाई। सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री दस मई के बाद नामांकन करेंगे। वहीं, पार्टी सूत्रों के मुताबिक 13 मई को सोमवार है। शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में नामांकन करेंगे।
सातवें चरण के लिए सात मई से नामांकन शुरु हो रहा है। 11 मई को शनिवार है। 12 मई को रविवार होने के चलते नामांकन नहीं होगा। वहीं, 14 मई अंतिम दिन है। ऐसे में 13 मई सोमवार को प्रधानमंत्री का नामांकन होने की पूरी संभावना है।
सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री का नामांकन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व हो, ऐसी चिंता हमें अभी से करनी है। नामांकन में काशी के लोगों की भागीदारी होनी चाहिए और जनसैलाब सड़कों पर दिखाई दे।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए जनप्रतिनिधियों, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, मोर्चों, सामाजिक संपर्क टोली, विशेष संपर्क टोली, मीडिया, सोशल मीडिया की टीम के साथ बैठक कर सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी है।