फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Lekhpal Exam 2022 STF caught four fake candidates including solver in Varanasi

UP Lekhpal Exam: वाराणसी में सॉल्वर समेत चार अभ्यर्थी गिरफ्तार, आईटीआई का शिक्षक रहा है मास्टरमाइंड

Sun, 31 Jul 2022 05:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Jul 2022 05:31 PM IST
सार

आर्य महिला कॉलेज, उदय प्रताप कॉलेज समेत कुल तीन परीक्षा केंद्रों से दूसरे स्थान पर परीक्षा देने आए सॉल्वर समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करने वाले चार लोगों को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने पकड़ा है।

विज्ञापन
UP Lekhpal Exam 2022 STF caught four fake candidates including solver in Varanasi
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आज वाराणसी समेत विभिन्न शहरों में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। यूपी एसटीएफ ने रविवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों से सॉल्वर सहित चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया। अभ्यर्थियों के कब्जे से ब्लूटूथ, ईयर बड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ।   

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी यूनिट के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार उदय प्रताप कॉलेज, भोजूबीर परीक्षा केंद्र से रामगढ़ चुनार निवासी अभ्यर्थी पुष्पेंद्र सिंह, आर्य महिला पीजी कॉलेज चेतगंज से सॉल्वर बलिया के रसड़ा कमसीपुर निवासी राजनारायण यादव, बलिया के बांसडीह जय नगर निवासी अभ्यर्थी कृष्णा यादव और रामप्यारी रस्तोगी इंटर कॉलेज बांसफाटक से प्रतापगढ़ रानीगंज निवासी अभ्यर्थी दिलीप गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

प्रयागराज का रहने वाला है मास्टरमाइंड

पुष्पेंद्र और दिलीप गुप्ता के कब्जे से ब्लूटूथ, ईयर बड सहित अन्य डिवाइस बरामद किया गया। गिरोह का मास्टरमाइंड विजय कांत है, जो प्रयागराज से नेटवर्क चला रहा था। एसटीएफ वाराणसी यूनिट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। संबंधित जिले की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार प्रयागराज निवासी विजय कांत पटेल नकल और शिक्षा माफिया डॉ. के एल पटेल के आईटीआई कॉलेज, मुबारकपुर में लगभग तीन वर्ष तक शिक्षक के रूप में कार्य कर चुका है। वहीं से उसके साथ इस धंधे में लिप्त हो गया। लगभग एक माह पहले ग्रामीण डाक सेवा (जीडीएस) में भी पांच लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराया है, जिसका सत्यापन हो चुका है, जिसके बार में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

10-10 लाख में हुआ था सौदा, ब्लूटूथ से नकल कराने का तैयार था प्लान

गिरफ्तार मास्टरमाइंड विजय कांत ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि लेखपाल परीक्षा में कुल सात अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये में सौदा किया था। सभी को ब्लूटूथ, ईयर बड और माइक्रो माइक आदि की व्यवस्था कराकर परीक्षा में बैठाया।

गिरफ्त में आए मिर्जापुर के चुनार निवासी पुष्पेेंद्र सिंह ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि परीक्षा केंद्र भोजूबीर स्थित उदय प्रताप कॉलेज पहुंचने से पहले मास्टरमाइंड विजय की ओर से ब्रीफ किया गया था कि डिवाइस आन रखना और पेपर आउट होते ही सभी प्रश्नों का उत्तर सभी अभ्यर्थियों के अलग-अलग मोबाइल से उनके ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से बताया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed