फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: In Varanasi, a pilot said- My shift is over... I won't fly the plane

UP: वाराणसी में पायलट ने कहा- मेरी शिफ्ट खत्म... नहीं उड़ाऊंगा विमान, जाना था कोलकाता; फंसे रहे 179 यात्री

Thu, 25 Dec 2025 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 03:51 AM IST
सार

जब यात्रियों को बोर्डिंग के लिए बुलाए जाने की उम्मीद थी, तभी उन्हें पता चला कि पायलट ने उड़ान भरने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
UP: In Varanasi, a pilot said- My shift is over... I won't fly the plane
इंडिगो की एक फ्लाइट... - फोटो : ANI

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को कोलकाता से यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के चालक दल ने शिफ्ट खत्म होने का हवाला देकर विमान को कोलकाता ले जाने से इन्कार कर दिया। यात्रियों को पूरी रात होटलों में बितानी पड़ी। कोहरे के कारण मंगलवार सुबह और शाम के समय दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सुबह से ही उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोलकाता से वाराणसी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के चलते अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे के बजाय लगभग चार घंटे की देरी से शाम 5 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। फ्लाइट के वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इसे पुनः कोलकाता के लिए रवाना होना था। इसके लिए 179 यात्रियों ने चेक-इन कर लिया था और सभी टर्मिनल भवन में उड़ान की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी पायलट ने यह कहकर विमान उड़ाने से इन्कार कर दिया कि उसकी ड्यूटी पूरी हो गई है और वह अब विमान नहीं उड़ाएगा।
विज्ञापन


फ्लाइट के पहुंचने के बाद जब यात्रियों को बोर्डिंग के लिए बुलाए जाने की उम्मीद थी, तभी उन्हें पता चला कि पायलट ने उड़ान भरने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद पायलट एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गया। लंबे इंतजार के बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि फ्लाइट अब रवाना नहीं होगी, तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। परिसर में यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। बाद में एयरलाइंस के अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद सभी यात्रियों को अलग-अलग होटलों में ठहराने की व्यवस्था की गई। बुधवार को कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से यात्रियों को वहां भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि पायलटों और केबिन क्रू के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) लागू है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चालक दल अत्यधिक थकान की स्थिति में उड़ान न भरें और उड़ान की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि वाराणसी में क्रू की उपलब्धता न होने के कारण फ्लाइट को एयरपोर्ट पर ग्राउंड कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed