फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP election 2022 West Bengal CM Mamta Banerjee visit Varanasi on 3 March will campaign for samajwadi party sbsp alliance

UP Chunav 2022: तीन मार्च को वाराणसी आएंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा गठबंधन के पक्ष में करेंगी प्रचार

Wed, 09 Feb 2022 10:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Feb 2022 10:54 AM IST
सार

सपा प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन मार्च को बनारस आएंगी। यहां के बंगीय समाज के मतदाताओं को तृणमूल कांग्रेस की ओर से साधने की तैयारी है। 

विज्ञापन
UP election 2022 West Bengal CM Mamta Banerjee visit Varanasi on 3 March will campaign for samajwadi party sbsp alliance
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन मार्च को बनारस आएंगी। यह जानकारी देते हुए टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने बताया कि अभी कार्यक्रम की रूपरेखा तय नहीं है। जल्द ही कार्यक्रम तय होंगे। दरअसल, बनारस के बंगीय समाज के मतदाताओं को तृणमूल कांग्रेस की ओर से साधने की तैयारी है।

विज्ञापन


बनारस में सपा के साथ सुभासपा, रालोद के बाद अब टीएमसी भी शामिल हो गई है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी का समर्थन कर यूपी में अपनी भूमिका को सपा के साथ साझा किया है। इसी के साथ ममता बनर्जी ने वाराणसी आने और यहां पर बाबा दरबार में दर्शन पूजन के अलावा गंगा आरती करने की भी इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


काशी में 90 हजार से अधिक बंगाली समाज के लोग
सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि हम लोगों को तारीख नहीं पता है, लेकिन उनके बनारस आने की चर्चा है।
पढ़ेंः वाराणसी में नामांकन कल से शुरू होगा,  21 फरवरी तक नाम वापसी और 7 मार्च को मतदान 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि बनारस में सपा प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए वे आएंगी। बता दें कि बनारस में तकरीबन 90 हजार से अधिक बंगाली समाज के लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed