फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 union minister Anurag Thakur did rally in Varanasi attacked on opposition said Akhilesh yadav will lose

UP Chunav 2022: वाराणसी में अनुराग ठाकुर ने किया जनसंपर्क, विपक्ष पर जमकर वार, बोले- हारेंगे अखिलेश

Fri, 11 Feb 2022 05:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 05:39 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को वाराणसी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 union minister Anurag Thakur did rally in Varanasi attacked on opposition said Akhilesh yadav will lose
वाराणसी में अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार-प्रसार तेज है। वाराणसी में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान है। वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क किया। मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग बिकनी, हिजाब, सीएए और राफेल की बात करते हैं, लेकिन जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करती। इसका कारण ये है कि वे कभी भी गरीबों के कल्याण की बात नहीं करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा।
विज्ञापन


सपा- रालोद गठबंधन पर तीखा प्रहार
कहा कि अखिलेश यादव खुद अपनी ही सीट हार जाएंगे। उन्होंने सपा पर तुष्टीकरण का आरोप भी लगाया। कहा कि सपा तुष्टीकरण की राजनीति से ही वोट बटोरना ही जानती है। आप लिख लीजिए की अखिलेश अपनी सीट से ही हार जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि नाहिद हसन, आजम खान से लेकर मुख्तार अंसारी तक को सपा ने या तो टिकट दिया है या फिर बड़े अपराधियों को समर्थन दिया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने सपा- रालोद गठबंधन पर भी तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। इन लोगों को जनता फिर सबक सिखाएगी। सिगरा क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांगने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने रालोद नेता जयंत चौधरी के मतदान न करने पर जमकर हमला बोला, उन्होने कहा कि ऐसे लोगों को बैठे- बिठाए राजनीति करने की आदत लग चुकी है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के पहले चरण के मतदान ने भाजपा की जीत सुनिश्चित कर दी है। कैराना से काशी तक की यह लहर और दोगुनी होगी। पहले चरण में जनता का समर्थन जो भाजपा को मिला है, पूरा विश्वास है कि प्रदेश में इस बार और ज्यादा सीटों से योगी जी की सरकार आएगी। 
पढ़ेंः वीआईपी की नाव पर सवार हुए बागी विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया नामांकन, बोले- मैं गरीबों का डायल अनंत

उन्नाव मामले पर जल्द दिखेगा बड़ा एक्शन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्नाव में दलित बेटी की निर्मम हत्या दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें सपा नेता की संलिप्तता समाजवादी पार्टी का असली चाल-चरित्र व चेहरा उजागर करती है। चाहे कितने भी बड़े नाम इसमें सामने क्यों ना आएं, योगी सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन होगा।

योगी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में महिलाओं, बेटियों, बहुओं सभी को सुरक्षा मिले साथ ही व्यापारियों को लूट छिनैती की समस्या से मुक्ति मिले, यही कारण है कि पिछले पांच वर्षों में गुंडाराज माफियाराज मुक्त करने में हमारी सरकार ने सफल प्रयास किया है और मजबूती के साथ इसे आगे बढाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed