फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 Kinnar Samaj sammelan in varanasi very soon will take over booth for samajwadi party

यूपी चुनाव 2022: जल्द ही बनारस में होगा किन्नर समाज का सम्मेलन, सपा के लिए बूथ पर संभालेंगे मोर्चा

Sat, 08 Jan 2022 07:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jan 2022 07:55 PM IST
सार

 समाजवादी किन्नर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलमान चौधरी ने वाराणसी में कहा कि किन्नर समाज के प्रतिनिधि यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए बूथ पर मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022 Kinnar Samaj sammelan in varanasi very soon will take over booth for samajwadi party
प्रत्याशी को समर्थन देते किन्नर समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नर समाज के प्रतिनिधि यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए बूथ पर मोर्चा संभालेंगे। जल्दी ही काशी में किन्नर समाज का सम्मेलन होगा। समाजवादी किन्नर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलमान चौधरी ने शुक्रवार को कैंट स्थित एक गेस्ट हाउस में यह बातें कहीं।

विज्ञापन


सलमान किन्नर ने सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा को माला पहनाकर चुनावी रण 2022 का आगाज किया। विष्णु शर्मा ने कहा कि सरकार बनते ही किन्नर आयोग गठन के लिए प्रस्ताव भेजेंगे। इस मौके पर रोशनी, शहनाज, मोहिनी, सोनाली किन्नर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त : चंद्रमणि 
समाजवादी मजदूर सभा की पूर्वांचल स्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार दोपहर में शास्त्री आवास के पास आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मजदूर सभा प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः चुनावी डुगडुगी बजते ही उतरने लगे होर्डिंग और पोस्टर, बनारस में जगह-जगह चला अभियान

विशिष्ट अतिथि चंद्रमणी राय ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अध्यक्षता करते हुए रामाशंकर यादव ने मजदूर सभा के सदस्यों को आगामी चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चंदौली के च्रदंभानु यादव, वाराणसी के रवि सोनकर, भदोही के लालबाबू पाल, जय सिंह समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

सपा महानगर कमेटी में दो और सचिव मनोनीत 

विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान से पूर्व महानगर समाजवादी पार्टी में विस्तार किया गया। सपा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने दो और सचिव मनोनीत किए। उन्होंने बताया कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे चौकाघाट निवासी सत्यनारायण यादव एवं कबीरचौरा निवासी गोपाल यादव को नई जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लालू यादव, अभिषेक विश्वकर्मा ( बच्चा), राकेश विश्वकर्मा, सत्यनारायण यादव, राकेश यादव, संतोष मोदनवाल, अशोक यादव, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed