फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 congress Hardik Patel do chunavi chaupal without permission in Varanasi police may filed case

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में बिना अनुमति चौपाल लगाने में फंसे हार्दिक पटेल, दर्ज हो सकता है मुकदमा

Mon, 31 Jan 2022 12:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 12:36 AM IST
सार

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने रविवार को वाराणसी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रतनपुर गांव में चुनावी चौपाल भी लगाई।  बिना अनुमति के चौपाल लगाने के मामले में  हार्दिक पटेल पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 congress Hardik Patel do chunavi chaupal without permission in Varanasi police may filed case
चुनावी चौपाल में हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने रविवार को वाराणसी के रतनपुर गांव में चुनावी चौपाल लगाई। बिना अनुमति के चौपाल लगाने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे थानाध्यक्ष बड़ागांव रामबाबू पटेल मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए बनारस आए थे। पटेल समुदाय के लोगों के साथ पिंडरा के रतनपुर गांव में उन्होंने चौपाल लगाई। हार्दिक पटेल ने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार को घेरा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बड़ागांव ने कहा कि  बिना अनुमति के चौपाल लगाने की सूचना पर फ्लाईंग स्क्वायड और स्टेटिक टीम मौके पर गई है। जांच पड़ताल चल रही है। यदि जांच में दोषी पाया गया और आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो हार्दिक पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अश्विनी चौबे बोले: भारतीय संस्कृति को समझने में राहुल गांधी की सात पीढ़ियां बीत जाएंगी, हार्दिक पटेल को रामायण पढ़ने की नसीहत

हार्दिक ने पूछा- भाजपा में गुंडों के अलावा और है कौन

हार्दिक पटेल ने बनारस में जनसंपर्क के दौरान भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयान, यूपी में गुंडाराज खत्म करने के लिए भाजपा को बहुत जरूरी है के सवाल पर पलटवार करते हुए पूछा कि  भाजपा में गुंडों के अलावा और है कौन।  

उन्नाव में भाजपा विधायक की करतूत जगजाहिर है। लखीमपुर खीरी में गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को कार से कुचल दिया। गुजरात की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी पुलिस को आगे करके विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। गुजरात के विकास मॉडल पर हार्दिक पटेल ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत को छोड़ दें तो गांवों में जाकर देखिए हकीकत सामने आ जाएगी।

युवाओं के भविष्य को गर्त में धकेल दिया

UP Election 2022 congress Hardik Patel do chunavi chaupal without permission in Varanasi police may filed case
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने  रविवार को युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में चांदपुर स्थित सरस्वती महिला पीजी कॉलेज में आयोजित युवा संसद को संबोधित किया।  कहा कि किसी भी देश की ताकत युवा होते हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान सरकार सत्ता के दंभ में युवाओं को निराशा व हताशा के भंवर में झोंक रही है।

तीन दशकों से प्रदेश के युवाओं को धर्म, मंदिर-मस्जिद, जाति-पाति जैसे विषयों में उलझाकर भाजपा, सपा व बसपा जैसे राजनीतिक दलों ने उनके सुनहरे भविष्य को गर्त में धकेल दिया है। हार्दिक ने कहा कि प्रदेश के युवा जब नौकरी की बात करते हैं तो योगी सरकार पुलिस के बल पर उनके साथ बर्बरता कर रही है।  पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि योगी सरकार में पेपर लीक करना स्थायी रोजगार बन गया है। इस दौरान भर्ती विधान मैनिफेस्टो का विमोचन किया गया। 
पढ़ेंः वाराणसी में 'आप' प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज, चुनाव प्रचार सामग्री पर नहीं दर्ज था मुद्रक और प्रकाशक का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed